कहां हुई घटना?

घटना रांची के मांडर ब्लॉक के कंजिया मरई टोली में हुई।

क्या है मामला?

गांव में कुछ महीने पहले चार बच्चों की मौत हुई थी। इसके बाद से ही गांववाले इन महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगा रहे थे। उनका मानना है कि इन्हीं की वजह से उन बच्चों की मौत हुई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात गांव में पंचायत बुलाई गई। यहां गांव की ही पांच महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगाया गया। गांववाले महिलाओं को घर से कुछ दूर ले जाकर पीटने लगे। इसके बाद उन्हें भालों से गोदा और फिर पत्थर से कूच-कूच कर हत्या कर डाला। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

10 साल में 1,200 महिलाओं की हुई हत्या

एक रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड में बीते 10 साल में डायन बताकर करीब 1200 महिलाओं की हत्या की जा चुकी है।

साल    हत्या

2010    33

2011    36

2012    33

2013    48

2014    46