घर लौट रही थी

दिल्ली से अपने घर नगड़ी लौट रही 14 वर्षीया किशोरी का दो ऑटो ड्राइवरों ने एक महीने तक यौन शोषण किया। जब उनका मन भर गया, तो वे उसे हटिया रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर भाग गए। जब 22 अप्रैल की रात में रांची जीआरपी ने स्टेशन पर एक किशोरी को भटकता देखकर टोका, तो उसने अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने किशोरी को सामाजिक संस्था दीया सेवा संस्थान को सौंप दिया।

तीन दिन से कर रही थी इंतजार

मूल रूप से नगड़ी के सरना टोली की रहनेवाली मंगरी उरांव(काल्पनिक नाम) दिल्ली में काम करती थीं। वह एक माह पूर्व अपने मां-बाप से मिलने के लिए हटिया स्टेशन आई थीं। उसी समय दो ऑटो ड्राइवर राजू और रवि उसे हटिया के कल्याणपुर गांव ले गए। वहां उन लोगों ने उसे एक महीने तक रखा और शारीरिक शोषण किया। फिर उसे, हटिया स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया।

पुलिस वालों ने भगा दिया

मंगरी ने बताया कि हटिया स्टेशन पर जीआरपी की नजर उस पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने किशोरी को वहां से भगा दिया। वहां से भगाने के बाद किशोरी रांची रेलवे स्टेशन आ गई। रांची रेलवे स्टेशन के थाना प्रभारी ने उसे दीया सेवा संस्थान को सौंप दिया। वेडनसडे को बच्ची की मेडिकल जांच की जाएगी।