रांची(ब्यूरो)। रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अगले महीने यानी जुलाई से गो एयर की फ्लाइट सर्विस फिर से शुरू होने वाली है, जिसके बाद फ्लाइट का टिकट सस्ता होगा और इसका सीधा फायदा पैसेंजर्स को मिलने वाला है। जी हां, रांची एयरपोर्ट के अधिकारियों की मानें तो देश की विभिन्न घरेलू उड़ानों समेत रांची से भी गो एयर की उड़ान शुरू होगी। जुलाई के पहले सप्ताह से ही उड़ान शुरू होगी। गो एयर की फ्लाइट रांची से शुरू होने के बाद इन दिनों फ्लाइट टिकट का दाम जो आसमान छू रहा है वो कम हो जाएगा। बता दें कि वर्तमान में गो एयर की फ्लाइट बंद होने के बाद से रांची से 40 प्रतिशत तक फ्लाइट टिकट महंगा हुआ है।

स्टाफ्स में खुशी की लहर

गो एयर फिर से शुरू होगी, इस सूचना से एयरपोर्ट स्थित गो एयर के काउंटर पर कार्यरत कर्मियों में खुशी है। गो एयर के शुरू होने से रांची से मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली का सफ र सस्ता और आसान हो जाएगा। गो एयर बंद होने के बाद रचच्य से तीन महानगरों के किराये में 2 गुना से अधिक बढ़ोतरी हो गई थी, अब इस कारण दर कम हो जाएगी कि फि र से गो एयर शुरू होने वाली है।

3 शहरों की सेवा उपलब्ध

रांची से गो एयर की फि लहाल तीन महानगरों की सेवा उपलब्ध है। इसके टाइम शेड्यूल समर शेड्यूल के मुताबिक होंगे। इसमें रांची से दिल्ली के लिए दो सेवा होगी, एक दोपहर और एक रात के दौरान उड़ान भरेगी। जबकि रांची से मुंबई और बेंगलुरु की भी फ्लाइट उड़ान भरेगी।

कार्गो सेवा भी शुरू होगी

रांची से विभिन्न महानगरों के लिए कार्गो सेवा गो एयर के अधीन है। इससे इस सेवा के बंद हो जाने से यहां से कार्गो की सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। एक मई से रांची से कार्गो की आउटगोइंग सामान नहीं भेजे जा रहे हैं। आमतौर पर रांची से प्रतिदिन भारी मात्रा में कार्गो से सामान बाहर के महानगरों में भेजे जाते हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी कार्गो सेवा को शुरू करने के लिए इंडिगो एयरलाइंस को ऑफर कर चुकी है, लेकिन अब एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि गो एयर की सेवा शुरू होने पर कार्गो की जिम्मेदारी उसके पास ही रहेगी।

दो नए एयपोर्ट भी शुरू होंगे

झारखंड के लोगों को एकच्अच्छी खबर है। बोकारो और दुमका एयरपोर्ट से इस साल विमान सेवा की शुरुआत होने वाली है। रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर केएल अग्रवाल ने बताया कि दो कंपनियों को विमान सेवा के लिए अनुमति भी दे दी गई है। जिन कंपनियों को अनुमति दी गई उनके नाम एलाइंस एयर और फ्लाईवीक हैं। केएल अग्रवाल ने आगे बताया कि उड़ान भरने के लिए अभी डीजीसीए से लाइसेंस प्राप्त करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जो कार्य किया जाना है, वो लगभग पूरा हो चुका है।

नए एयरपोर्ट में काम की मॉनिटरिंग

डायरेक्टर केएल अग्रवाल का कहना है कि दुमका और बोकारो दोनों जगहों पर साल 2023 के अंदर ही विमान सेवा की शुरुआत हो जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी पूरी तरह प्रयास कर रही है, नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से इसके लिए निर्देश भी दिए गए हैं। बोकारों और दुमका एयरपोर्ट से विमानों के उड़ान भरने में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए हर महीने एयरपोर्ट को लेकर चल रहे काम की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। बता दें कि पर्यटन और राजनीति की नजर से दुमका झारखंड का एक महत्वपूर्ण शहर माना जाता है। ऐसे में यहां से हवाई सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। दुमका बाबा बासुकीनाथ धाम और बोकारो अपने इस्पात उद्योग के लिए विख्यात है।