रांची (ब्यूरो) । प्रखंड क्षेत्र के पटधा कुबासाल पालना सहित दर्जनों ग्रामीण क्षेत्र में प्रकृति का महापर्व सरहुल महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर करीब सभी अखाड़ा में बतौर अतिथि विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो शामिल हुए। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति से जुड़ी है। इस पर्व पर हमे अपने पेड़ पौधे सहित प्रकृति की रक्षा करना सीखती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की हम सभी को आज यह जरूरी है की कम से कम एक पौधा जरूर लगानी चाहिए ताकि आने वाले समय में प्रकृति का संतुलन बना रहे। इस अवसर पर अजय सिंह मुंडा ग्रीश मुंडा कुमुद मुंडा प्रताप सिंह मुंडा राजेंद्र विषम गंगाधर निर्मल कृष्णा आदि शामिल थे।

बुरुहातु में हर्षोल्लास से मना सरहुल

प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बुरुहातु में हर्षोल्लास के साथ सरहुल पर्व मनाया गया। मौके पर तमाड़ सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मुंडा संग भाजपा के सुरेन्द्र साहु, लीलु हजाम पहुंचे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। सरहुल पर्व में पहुंचे मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मुंडा ने कहा कि सरहुल आदिवासियों के प्रमुख त्यौहारों में से एक है जिसमें प्रकृति पूजा सखुआ डाली गाडक़र पाहान द्वारा किया जाता है। पाहान द्वारा प्रकृति से सीधा संवाद करते हुए पृथ्वी के हर जीव जन्तु की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की जाती है। जल जंगल और जमीन की सुरक्षा कैसे होगा इसका चर्चा करते हैं। हमें भी पूरी एकता और मजबूती के साथ हमारी पहचान को देश और दुनिया को बताना और बचाना है। कार्यक्रम में अमर मुंडा, कैलाश मुंडा, सीताराम मुंडा, कालीचरण मुंडा, संजय मुंडा,मदन मुंडा, घनश्याम मुंडा, सुनील मुंडा, विशाल मुंडा आदि शामिल थे।