- झारखंड से 3200 आजमीन-ए-हज आठ अगस्त से जाएंगे मक्का-मदीना

रांची में यहां ठहरेंगे हज यात्री

1. मदरसा जामिया, कडरू

2. रेसालदार बाबा बैंक्वेट हॉल, डोरंडा

RANCHI (29 July) : झारखंड से हज यात्रियों के पहले जत्थे की रवानगी को अब सिर्फ दस दिन ही बचे हैं, लेकिन अब तक सेंट्रल हज कमेटी की यात्रियों का पासपोर्ट नहीं आया है। इतना ही नहीं, अभी तक टिकट और वीजा का भी पता नहीं है। झारखंड राज्य हज कमेटी ने सेंट्रल हज कमेटी से इन जरूरी दस्तावेज के लिए दो महीने पहले ही अनुरोध पत्र भेजा था। इसके बावजूद किसी हज यात्री का डिटेल नहीं भेजा गया है। इससे आजमीन-ए-हज में ऊहापोह की स्थिति है।

हवाला नंबर और रवानगी का प्लान भी नदारद

राज्य हज कमेटी के प्रवक्ता खुर्शीद हसन रूमी ने बताया कि झारखंड से इस बार फ्ख्00 यात्री हज पर जाने वाले हैं। लेकिन, अभी तक हवाला नंबर नहीं मिला है। इससे यह बताना मुश्किल है कि किस यात्री को किस डेट में मक्का-मदीना के लिए फ्लाइट मिलेगा। पूर्व में राज्य हज कमेटी को काफी पहले ही आजमीन-ए-हज से जुड़ी विस्तृत जानकारियां दे दी जाती थीं। इस बार विलंब का कारण क्या है, इस बारे में सेंट्रल हज कमेटी से कोई जवाब नहीं मिला है।

दो जगह रुकने की व्यवस्था, एयरपोर्ट पर भी लगेगा टेंट

हज हाउस के नहीं होने के कारण दूसरे जिलों से फ्लाइट के लिए रांची आने वाले यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था दो स्थानों पर की जा रही है। राज्य हज कमेटी की ओर से कडरू स्थित मदरसा जामिया और डोरंडा स्थित रेसालदार बाबा बैंक्वेट हॉल में यात्रियों और उनके परिजनों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल के बाहर एक अस्थायी टेंट लगेगा, जहां निर्धारित तिथि को रवाना होने वाले यात्रियों के लिए वेटिंग हॉल बनाया जाएगा।

जामिया से ही मिलेगा पासपोर्ट और टिकट

हज यात्रा को लेकर कंट्रोल रूम मदरसा जामिया में ही बनाया जा रहा है। यहीं से हज यात्रियों को पासपोर्ट, वीजा, टिकट तथा अन्य सामग्री दी जायेगी। हज की पहली उड़ान 8 अगस्त को रात क्क्:फ्0 बजे से शुरू होगी, 9, क्0 और क्क् अगस्त को दो उड़ानें होंगी। पहली उड़ान सुबह म् बजे और दूसरी उड़ान रात क्क् बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए रवाना होगी।

बाक्स

हज कमेटी ने की तैयारी की समीक्षा (फोटो है)

झारखंड राज्य हज समिति की एक बैठक मदरसा जामिया में मंज़ूर अहमद अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रांची शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, उलेमा, बुद्धिजीवी तथा सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में लोगों से हज के कायरें को निष्पादित करने में सहयोग देने को कहा गया, ताकि आजमीन-ए-हज को किसी तरह की परेशानी न हो। बताया गया कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आजमीनों की खिदमत करने के लिए हज समिति के मेम्बर्स के अलावा विभिन्न तंजीमों के रजाकार मौजूद रहेंगे। इससे संबंधित एक बैठक आगमी ख् अगस्त को दो बजे दिन से प्रोजेक्ट बिल्डिंग में कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी की अध्यक्षता में होगी। शनिवार को हुई बैठक में समिति के सदस्य सह प्रवक्ता खुर्शीद हसन रूमी, हाजी शौकत, इकबाल हुसैन फातमी, नेहाल अहमद, कारी जान मोहम्मद रिजवी, हाफिज मनीर, हाजी ग़ुलाम हुसैन मुन्ना, शफीक अंसारी, हाजी उमर भाई, नैय्यर शहाबी, जबीउल्लाह, नजमुल आरफीन, सहजाद बबलू, अशफाक बबलू, कारी जान मोहम्मद मुस्तफी, शहाब जाफरी, मो नकीब आदि मौजूद थे।