-राजधानी में रेगुलर फागिंग नहीं होने से दिखी नाराजगी

-मच्छरों के डंक से पब्लिक परेशान

>ranchi@inext.co.in

RANCHI (25 Nov): राजधानी में फागिंग की समस्या से पब्लिक जूझ रही है। ऐसे में पार्षद भी गोलबंद हो गए हैं। रेगुलर फागिंग नहीं होने से उनमें भी नाराजगी देखी जा रही है। पार्षदों ने आवाज उठाई है कि अगर रांची नगर निगम वार्डों में रेगुलर फागिंग नहीं कराता है, तो वे लोग खुद से अपने वार्डो में हैंड स्प्रे करवा रहे हैं, ताकि वार्ड की जनता को मच्छरों के डंक से राहत मिल सके।

पार्षद वार्डो में करा रहे छिड़काव

फागिंग को लेकर तो कई तरह की समस्या है। कभी गाड़ी आती ही नहीं है और कभी आती है तो पता ही नहीं चलता। इसलिए हमलोग तो इसके लिए कंप्लेन करने वाले हैं। वहीं प्राथमिकता के आधार पर गंदगी वाले इलाकों में अपने स्तर से छिड़काव कराएंगे।

संगीता देवी, पार्षद, वार्ड-8

निगम से फागिंग की गाड़ी तो नहीं आती है। लोग परेशान है ंऔर मच्छर उन्हें काट रहे हैं। हमलोग तो खुद से छिड़काव करा रहे हैं ताकि लोगों को राहत मिल सके। इसके लिए सुबह से ही मजदूरों को लगाया जाता है और गली-मोहल्ले में वैसी जगह जहां गंदगी है, वहां सबसे अधिक छिड़काव होना सुनिश्चित कर रहे है।

अशोक खलखो, पार्षद, वार्ड-म्

छोटी गलियों में फागिंग वाली गाड़ी नहीं जा पाती हैं। उसके लिए हमलोगों ने हैंड स्प्रे की व्यवस्था की है, ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। इसके लिए स्टाफ भी हैं, लेकिन कुछ संसाधनों की कमी है। अगर वो मिल जाएं तो हमलोग स्थिति को और बेहतर बना सकते हैं।

उर्मिला यादव, पार्षद, वार्ड-ब्ब्