होम गार्ड जवानों के हवाले हुई आरयू की सिक्योरिटी

कैंपस के चप्पे-चप्पे पर रहेगी 30 जवानों की नजर

रविवार से ही हटाए गए प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड

>RANCHI: रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सिक्योरिटी मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यालय और पीजी कैंपस की सिक्योरिटी की जिम्मेवारी होम गार्ड जवानों को दे दी गई है। फ्0 जवानों की नजर कैंपस के चप्पे-चप्पे पर रहेगी। इसमें मल्टीपरपज एग्जामिनेशन हॉल, टेबलेटिंग सेंटर, सेंट्रल लाइब्रेरी और मुख्यालय शामिल हैं। आरयू प्रशासन ने पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की जगह होम गार्ड जवानों को नियुक्त किया है। ये प्रयोग सफल रहा तो आने वाले दिनों में यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा कॉलेजों में भी होमगार्ड जवानों को ही सिक्योरिटी के लिए रखा जाएगा। जवानों के तैनात होते ही प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी की सेवा समाप्त कर दी गई है।

क्यों हटे प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड

रांची यूनिवर्सिटी मुख्यालय और पीजी कैंपस में 70 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। इसके बाद भी शहीद चौक स्थित आरयू मुख्यालय मार्केटिंग करने आने वाले लोगों की कारों का पार्किंग स्थल बन गया था। यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा कई बार इस संबंध में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डो को चेतावनी दी गई थी। लेकिन एक दो दिन बाद कैंपस में फिर से पार्किंग शुरू हो जाती थी। हाल ही में पीजी इकोनामिक्स डिपार्टमेंट में ग‌र्ल्स स्टूडेंट के अपहरण का प्रयास किया गया। तभी आरयू प्रशासन ने प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डो को हटाने का मन बना लिया था। इनके स्थान पर होमगार्ड जवानों को नियुक्त करने की पहल शुरू कर दी थी।

पांच तक तैनाती की प्रक्रिया होगी पूरी

रांची यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ। अमर कुमर चौधरी ने बताया कि होमगार्ड के वरीय अधिकारियों से बातचीत के बाद जवानों की तैनाती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी फ्0 में से आधे जवानों ने ड्यूटी संभाल ली है। कल तक सभी जवानों की प्रतिनियुक्ति हो जाएगी। इनका पारिश्रमिक भुगतान यूनिवर्सिटी के आंतरिक संसाधन से किया जाएगा। वहीं प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के लिए पहले यूनिवर्सिटी टेंडर करती थी। इसके माध्यम से भुगतान किया जाता था।