रांची (ब्यूरो) । नेहरू युवा केंद्र रांची जिला नोडल स्तरीय युवा संसद भाषण प्रतियोगिता-2023 ऑनलाइन माध्यम से हुआ। कार्यक्रम में नोडल जिला रांची के अंतर्गत 7 जिलों (रांची,खूंटी,जामताड़ा,दुमका, गोड्डा,पाकुड़, एवं साहेबगंज) के 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें 2 एन याई के एस एवम 2 एन एस एस के हर जिले से चयनित युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेहरू युवा केन्द्र के क्षेत्रीय निदेशक सह झारखंड राज्य निदेशक हनी सिन्हा उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा को राष्ट्र पटल पर प्रदर्शित करने लिए राष्ट्रीय युवा संसद एक अ'छा अवसर है। इस कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा के केंद्र के उप निदेशक सर्वेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा किया गया.3 विषयों पर प्रतिभागियों ने अपने अपने विचार रखे, जिसमें स्वास्थ्य कल्याण एवम खेल (युवाओ के लिए एजेंडा), कौशल विकाश (युवाओं को शशक्त बंनाने की कुंजी में से एक) और सोशल मीडिया(युवा दृष्टिकोण) शामिल है।

निर्णायक मंडली के मेंबर

पांच सदस्यों वाली निर्णायक मंडल में डॉ कमल बोस, गौरव अग्रवाल, डॉ पम्पा सेन, डॉ रेणु सिन्हा, एवम अनुभव चक्रवर्ती द्वारा वेबिनार के माध्यम से सुनने के बाद प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। इसमें रांची जिले से प्रथम स्थान योगेश कुमार झा द्वितीय स्थान शैलेंद्र मुर्मू, दुमका जिला से प्रथम ज्योति टुडू, द्वितीय अरविंद कुमार टुडू, गोड्डा जिला से प्रथम सम्बल कुमार झा,द्वितीय अनुराधा रानी ,जामताड़ा जिला से अंचला कुमारी,द्वितीय सना इकबाल,खूंटी से प्रथम प्रकाश टूटी ,द्वितीय नीतू कुमारी, पाकुड़ से प्रथम अमित साहा, द्वितीय मुकेश कुमार पांडेय, साहेबगंज से अमन कुमार होली ,द्वितीय खुशीलाल पंडित ने प्राप्त किया। प्रत्येक जिले से प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को फरवरी के प्रथम सप्ताह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से गौरव चुघ,विकाश, बुधन अशोक कुमार और अभिभावक रहे।

---

उउउ