रांची (ब्यूरो) । गुडग़ांव में आयोजित मिसेज इंडिया 2024-25 के प्रतियोगिता में पूरे देश से शामिल प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। गुडगांव में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में रांची की मिसेज शीतल राजपाल जो पेशे से प्राणिक उपचारक और अहर्टिक योगी हैं। मिसेज शीतल ने उक्त प्रतियोगिता में द्वितीय रनरअप एवं फैशन इंस्टा का खिताब जीतकर झारखंड का नाम रौशन किया। यह महिलाओं के लिए एक उत्साहवर्द्धक उपलब्धि है। मिसेज शीतल राजपाल ने यह कहा कि आज के समय में जो महिलाएं शादी के बाद बच्चों की मां बनने के बाद उनका कैरियर कमजोर हो जाता है।

प्रतिभा का प्रदर्शन

शीतल राजपाल ने कहा कि ऐसा नहीं है। महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन और कैरियर को बनाये रखने में सक्षम रह सकती हैं। मिसेज शीतल राजपाल ने अपनी सफलता के लिए अपने पति रणजीत सिंह राजपाल को बताया। शीतल ने बताया कि उनके पति ने उसे इस प्रतियोगिता के लिए हर तरह से प्रेरित करते रहे और मदद करते रहे।