-पटना से भी कम समय में हो गया डॉक्यूमेंट चेक

-सोमवार से टीम करेगी सिटी का इंस्पेक्शन

RANCHI: स्वच्छता सर्वे के तहत रांची नगर निगम में डॉक्यूमेंट चेक करने आई कारवी की टीम ने डॉक्यूमेंट्स की तारीफ की। टीम ने कहा कि डॉक्यूमेंट का प्रेजेंटेशन काफी अच्छा रहा। टीम ने कुछ पेपर्स की हार्ड कॉपी भी सेंट्रल को भेज दी है। अब डॉक्यूमेंटेशन पर रांची नगर निगम को कितने मा‌र्क्स मिलेंगे, यह सेंट्रल से ही तय होगा। रांची नगर निगम में डॉक्यूमेंट चेक करने में टीम को पटना से भी कम समय लगा। जहां टीम को पटना में पेपर्स चेक करने में तीन दिन का समय लगा था। वहीं रांची में दो दिनों में ही टीम का काम खत्म हो गया।

कल से टीम देखेगी सफाई व्यवस्था

कारवी की टीम को इस बार स्वच्छता सर्वे के तहत नगर निकायों में सफाई व्यवस्था देखने की भी जिम्मेवारी मिली है। ऐसे में टीम सोमवार से शहर का निरीक्षण करेगी। लेकिन टीम का कोई भी शिड्यूल इस बार निगम के अधिकारियों को उपलब्ध नहीं कराया गया है। सरप्राइज विजिट की आशंका जताई जा रही है। वहीं, रांची नगर निगम के लिए इस बार का सर्वे कड़ी परीक्षा साबित होगा।