RANCHI: रांची नगर निगम का खस्ता हाल है। वित्तीय संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आलम यह है कि नगर निगम के पास अपने टै्रक्टर में डीजल भराने तक के भी पैसे नहीं हैं। पेट्रोल पंपों को भी पेमेंट नहीं भेजा गया है। पंप संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बकाया भुगतान नहीं किया गया, तो वे डीजल देना बंद कर देंगे। ऐसे में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। क्योंकि सफाई कर्मी व संसाधनों की कमी से शहर में साफ-सफाई ऐसे ही प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में जब संसाधन कम किए जाएंगे तो जाहिर है साफ-सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे हो जाएगी।

हटेंगे क्00 कर्मी, बंद होंगे ख्0 ट्रैक्टर

वित्तीय संकट को देखते हुए नगर निगम के डेली वेजेज बेसिस पर सेवा दे रहे क्00 से अधिक सफाई कर्मियों को हटाने की तैयारी है। नगर निगम में भाड़े पर चल रहे कुल क्ख्7 ट्रैक्टरों में से क्0 को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, जबकि क्0 और ट्रैक्टरों को बाहर करने पर नगर निगम विचार कर रहा है।

सालाना ब् करोड़ की कमी

नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने बताया कि नगर निगम का सालाना आय मात्र फ्0 करोड़ रुपए है, जबकि सिर्फ सफाई में ही ख्ब् करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। होल्डिंग टैक्स के रूप में मात्र क्0 करोड़ रुपए ही निगम को प्राप्त हो रहा है। आय व्यय में ब् करोड़ रुपए का डिफरेंस है। ऐसी स्थिति में नगर निगम को खर्च में कटौती करनी ही होगी।

वेतन रोकने का आग्रह

नगर निगम में वित्तीय संकट को देखते हुए डिप्टी मेयर और सभी भ्भ् पार्षदों ने पांच महीने तक वेतन नहीं लेने का एलान किया है। डिप्टी मेयर व पार्षदों का कहना है कि यदि निगम के पास वित्तीय संकट है, तो हमारे वेतन भुगतान पर रोक लगा दें। जब निगम के पास पर्याप्त पैसा हो जाए, तभी भुगतान किया जाए।

फ्.8फ् करोड़ होल्डिंग टैक्स

नगर निगम को वित्तीय वर्ष ख्0क्ब्-क्भ् में फ् करोड़ 8फ् लाख 87 हजार फ्क्क् रुपए का इनकम होल्डिंग टैक्स से हुआ है। जबकि पिछले साल होल्डिंग टैक्स वसूलने का लक्ष्य 7 करोड़, फ्7 लाख फ्8 हजार 9भ्क् रुपए रखा गया था। होल्डिंग टैक्स वसूली में सहयोग के लिए नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने तमाम पार्षदों से आग्रह किया है। उन्होंने लेटर लिख कर कहा है कि स्पैरो सॉफ्टेक प्राइवेट लि। के कर्मियों, निगम के टैक्स कलेक्टर के साथ होल्डिंग टैक्स की वसूली में समन्वय बनाकर काम किया जाए।