रांची(ब्यूरो)। खेलकूद मानव मन को प्रसन्न व उत्साहित बनाए रखते हैं। खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र होता है। खेल में भाग लेने से खिलाडिय़ों में सहिष्णुता, धैर्य और साहस का विकास होता है। खेल सामूहिक सद्भाव व भाईचारे की भावना बढ़ाता है। ये बातें रांची यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ अजित कुमार सिन्हा ने कहीं। शनिवार को वह रांची वीमेंस कॉलेज के वार्षिक खेलकूद उत्सव 2022-23 को बतौर चीफ गेस्ट संबोधित कर रहे थे।

बच्चों का विकास

स्पेशल गेस्ट वार्ड पार्षद रौशनी खलखो, आरयू के रजिस्ट्रार व ओएसडी डॉ स्मृति सिंह रहीं। प्रभारी प्राचार्या ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेजों में ऐसे कलात्मक व सृजनात्मक कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इससे बच्चों का विकास होता है। खेलकूद शरीर और मन में ताजगी लाता है। कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विभागों की छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया। कुल 28 विभागों द्वारा मार्च पास्ट किया गया, जिसमें फस्र्ट संस्कृत डिपार्टमेंट व सेकेंड वनस्पति विज्ञान विभाग चुना गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सभी खिलाडिय़ों को शपथ दिलवाई। कुल गीत का गान किया गया। फिर बीएड की छात्राओं द्वारा लोक नृत्य पेश किया गया।

विजेता पुरस्कृत

विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें डिस्कस थ्रो में फस्र्ट सुप्रिया मुंडा, सेकेंड निधि सलोने टूटी, थर्ड निर्मला केरकेट्टा रहीं। जैवलिन थ्रो में फस्र्ट निर्मला केरकेट्टा, सेकेंड सुप्रिया मुंडा, थर्ड निधि सलोने टूटी रहीं। लॉन्ग जंप में सिमरन टोप्पो, सुप्रिया मुंडा, पुष्पा तिर्की अव्वल रहीं। हाई जंप में सिमरन टोपनो, उषा खेष, एकता रानी अव्वल रहीं। शॉटपुट में सुप्रिया मंडल, उषा व चांदनी तिग्गा अव्वल रहीं। स्पून रेस में हेमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रेमिका एक्का टॉप थ्री में शामिल रहीं। वहीं, 100 मीटर रेस में अंकिता कुमारी, रौशनी मिंज, संगीता कुमारी, 1500 मीटर रेस में स्वीटी कुमारी, श्रुति कुमारी, रोहिल टोप्पो, 200 मीटर रेस में अलका किस्पोट्टा, निर्मला केरकेट्टा, श्रुति कुमारी व वर्षा कुमारी अव्वल रहीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्पोट्र्स को-ऑर्डिनेटर, रांची वीमेंस कॉलेज, डॉ सुरभि साहू ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कॉलेज की सभी शिक्षिकाओं समेत बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।