RANCHI: देशभर के चार हजार शहरों में स्वच्छता सर्वे शुरू हो चुका है। ऐसे में रांची नगर निगम भी इस सर्वे में शामिल है। इसके लिए नगर निगम ने अपनी ओर से पूरी तैयारी कर रखी है। कचरा उठाने के लिए गाडि़यां लगाई गई हैं। रेगुलर कचरा उठाने के बाद छिड़काव भी किया जा रहा है। लेकिन सिटी को साफ रखने की जिम्मेवारी कहीं न कहीं रांची के लोगों की भी है। यही वजह है कि नगर निगम ने लोगों से जहां-तहां कचरा नहीं फेंकने की अपील की है ताकि हमारा शहर साफ बन सके। आखिर शहर साफ होगा तभी तो रैंकिंग में भी सुधार आएगी। बताते चलें कि टीम कभी भी इंस्पेक्शन के लिए रांची आ सकती है।

घर से ही सेपरेट करें कूड़ा

नगर निगम पहले से ही लोगों को सूखा और गीला कचरा सेपरेट करने को लेकर जागरूक कर रहा है, जिसमें गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालने को लेकर भी लगातार जिंगल बजाया जा रहा है। इसलिए घर से ही लोग कचरा अलग करने की आदत डाल लें तो नगर निगम को डिस्पोजल में परेशानी नहीं होगी।

ऐसे मिलेंगे मा‌र्क्स

सिटीजन फीडबैक : 1500 मा‌र्क्स

निकाय के ऑनलाइन काम : 1500 मा‌र्क्स

सर्विस लेवल प्रोग्रेस : 1500 मा‌र्क्स

टीम फिजिकल वेरीफिकेशन : 1500 मा‌र्क्स

अपनी आदत बदलें

-सिटी को साफ रखने में करें सपोर्ट

-घरों में गीला-सूखा कचरा करें अलग

-डस्टबिन में ही कचरा डालने की आदत बनाएं

-डोर टू डोर कलेक्शन के लिए गाड़ी न आए तो करें कंप्लेन

-किसी भी हाल में खुले में न फेंकें कूड़ा

सिटी के लोगों को भी अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी। जिस तरह वे अपना घर साफ रखते हैं तो शहर को भी वैसा ही बनाएं। जहां-तहां कचरा फेंकने के बजाय डस्टबिन में डालें तो गंदगी ही नहीं फैलेगी। आखिर शहर साफ होगा तभी तो लोगों के सामने छवि भी सुधरेगी।

मनोज कुमार, नगर आयुक्त, रांची नगर निगम