RANCHI:सिटी में बीते कुछ दिनों में चोरी की घटना में काफी वृद्धि हुई है। हर हफ्ते किसी न किसी घर में चोरी की वारदात हो रही है। लॉकडाउन में जहां एक ओर लोगों को घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है, उस विषम परिस्थिति में चोरों ने नाक में दम कर रखा है। बीते दिनों कई चोर पुलिस के हत्थे भी चढे़ हैं। इनके पकड़े जाने के बाद कई चौंकाने वाली जानकारियां पुलिस को मिली हैं। अहम यह है कि चोरी के कांड में सिर्फ लड़के ही नहीं लड़कियां भी इसमे भरपूर साथ दे रही हैं। चोरों के गैंग में शामिल होकर लड़कियां घरों में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर रही हैं। गैंग की लड़कियों की ड्यूटी होती है शहर में बंद घरों की तलाश करना और उसकी रेकी कर पूरी रिपोर्ट चोर गैंग के लीडर को देना। सिटी के सुखदेवनगर, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर और लोअर बाजार थाना क्षेत्र में चोरी करने वाली लड़किया भी पुलिस की रडार पर हैं।

कचरा चुनने के बहाने रेकी

लड़कियां कचरा चुनने के बहाने गलियों में घूमती हैं और ताला लगे घरों की रेकी करती हैं। यह जानकारी गैंग के दूसरे लोगों को पहुंचाती हैं, जिसके बाद आगे की प्लानिंग तय होती है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी लड़की को गिरफ्तार नहीं किया है। लेकिन, चोरी के आरोप में पकड़े गए शंकर लोहरा और कृष्णा सिंह ने यह खुलासा किया है। पूछताछ में चोरों के सरगना शंकर लोहरा ने बताया है कि लड़किया भी चोरी में उनका साथ देती हैं। ज्यादातर बंद घरों को निशाना बनाने में लड़कियां साथ देती हैं। दो-तीन दिन बंद रहने वाले घरों की पहचान कर वहां चोरी के वारदात को अंजाम दिया जाता है। गैंग में कई ऐसी महिलाएं भी हैं, जिनके छोटे-छोटे ब<स्हृद्द-क्तञ्जस्>चे हैं। वे अपने ब<स्हृद्द-क्तञ्जस्>चों को लेकर अलग-अलग कॉलोनियों में घूमती हैं और भीख मांगने का काम करती हैं। ब<स्हृद्द-क्तञ्जस्>चा साथ होने से कोई इनपर शक भी नहीं करता है। भीख मांगने के दौरान भी ये महिलाएं मौका देखकर चोरी की घटना को अंजाम दे देती हैं।

गिरफ्तारी के बाद भी नहीं रुक रही चोरी

चोरी की घटनाएं ज्यादातर बंद घरों में हो रही हैं। सुखदेवनगर, अरगोड़ा, चुटिया, नामकुम, पुंदाग, पंडरा, जगन्नाथपुर आदि कोई भी थाना क्षेत्र चोरों से अछूता नहीं है। छिटपुट चोरी से लेकर लाखों रुपए के जेवर और कैश के चोरी के मामले लगातार थाने पहुंच रहे हैं। मंगलवार को ही जगन्नाथपुर थाने में एक ही रात दो घरों में चोरी का मामला आया है। घर राजभाषा विभाग में कार्यरत विनय कुमार है। वे अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे। इधर चोरों ने विनय कुमार के घर सेंधमारी कर लाखों रुपए के सामान उड़ा लिए। बीते 24 मई को ही रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा के शातिर चोर संतोष राठौर और उसके गैंग के चोरों को अरेस्ट किया था। इसके बावजूद सिटी में चोरी की घटना कम नहीं हो रही है। दो दिन पहले भी नामकुम थाना क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाते हुए चोरों ने कई कीमती सामान उड़ा लिए।

हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाएं

01 जून - जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में विनय कुमार के घर चोरी।

01 जून - जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में रामबाबू टुपादा के घर चोरी।

28 मई - नामकुम थाना क्षेत्र में बंद घर में चोरी।

24 मई - सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित सैनेटरी दुकान में चोरी।

23 मई - पंडरा ओपी में एक बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना।

19 मई - नामकुम थाना क्षेत्र में बंद घर में चारी।

18 मई - जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया रोड में बंद घर में चोरी।

12 मई - पंडरा ओपी स्थित बंद घर में चोरी।

पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट जाती है। कई चोर पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। उनसे पुछताछ जारी है।

सौरव, सिटी एसपी