मेन रोड स्थितहोटल बिरसा बिहार के पास से देवघर रवाना होगी बस

45 कांवरियों को लेकर जाएगी एक बस, दो दिन पहले से ही हो रही बुकिंग

>RANCHI: रांची से देवघर जाने के लिए कांवरियों को पहली बार वॉल्वो बस सेवा मिल रही है। रविवार की रात क्0 बजे मेन रोड स्थितहोटल बिरसा बिहार के पास से बाबाधाम के लिए बस रवाना होगी। इसकी बुकिंग दो दिन पहले से ही हो रही है। ब्भ् कांवरियों को लेकर बस देवघर के लिए रवाना होगी। रविवार की दोपहर से ही बस रवानगी की तैयारी शुरू हो जाएगी।

हर दिन चार बसें जाएंगी देवघर

रांची से बाबाधाम जाने वाले कांवरियों के लिए हर दिन चार वॉल्वो बसें चलेंगी। इसके लिए सरकार के टूरिज्म डिपार्टमेंट ने दिल्ली की इवेंट कंपनी एड लैंड का चयन किया है। रांची से एजेंसी द्वारा चार वॉल्वो बस हर दिन देवघर के लिए चलाई जाएंगी।

फ्000 रुपए का पैकेज

रांची से देवघर जाने वाली वॉल्वो बस में कांवरियों के लिए पैकेज सिस्टम बनाया गया है। इसमें एक व्यक्ति से फ्000 रुपए लिया जाएगा। इसमें बस से आने-जाने, लोकल साइट सीन, लाइट एंड साउंड शो, रोप-वे का आनंद एक रात होटल में ठहरने का खर्च शामिल है। खाने-पीने के लिए अलग से खर्च करना होगा। वॉल्वो बस हर दिन रात में दस बजे और सुबह में सात बजे होटल बिरसा बिहार मेन रोड से चलेगी।

वर्जन

आज रात के दस बजे से वॉल्वो बस सेवा होटल बिरसा बिहार से देवघर के लिए शुरू हो रही है। बस हर दिन रांची से देवघर के लिए चलेगी,

-सुनील कुमार, एमडी जेटीडीसी, रांची