रांची (ब्यूरो)। बारिश की बूंदें ठंड का अहसास करा रहीं थीं। लोग चादर, स्वेटर, टोपी में लिपटे हुए दिखे। ठंड को दूर भगाने के लिए लोग अलाव का भी सहारा ले रहे थे। ठंड के कारण सड़कों पर गाडिय़ों की आवाजाही कम थी। हालांकि क्रिसमस होने के कारण कुछ सड़कों पर चहल-पहल थी। इधर, रांची का अधिकतम तापमान भी 5.3 डिग्री सेल्सियस गिरा। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस था जो गिरकर 19.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 89 फीसद तथा न्यूनतम 81 फीसद रही।

बढ़ेगी कनकनी

आम तौर पर रांची का तापमान कांके से अधिक रहता है। लेकिन बुधवार को कांके से अधिक ठंडी रांची रही। कांके का न्यूनतम तापमान जहां 12.4 था, वहीं रांची का न्यूनतम पारा 11.5 रहा। वहीं मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे तक आसमान में बादल रहेंगे। करीब पूरे हफ्ते कोहरा व धुंध बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान में कमी होने पर कनकनी बढ़ सकती है। अब तक के अनुमान के मुताबिक गुरुवार को भी धूप के दर्शन नहीं होंगे। अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

यातायात व्यवस्था पर दिखा असर

मौसम में हुए बदलाव का असर शहर की यातायात व्यवस्था में दिखा। सामान्य दिनों की अपेक्षा सड़कें खाली रहीं। क्रिसमस के त्योहार के बीच वाहनों के संचालन में कहीं कोई परेशानी नहीं हुई। अवकाश व मौसम के कारण लोग घरों में रहे।

गर्म कपड़ों में नजर आये लोग

मौसम में बदलाव का असर लोगों के पहनावे पर दिखा। अधिकतर लोग ठंड के सामान्य दिनों की अपेक्षा कहीं अधिक गर्म कपड़ों में नजर आये। शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग आग जलाकर बैठे हुए नजर आए।

बुधवार को शहर का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर&& &अधिकतम&& &न्यूनतम

रांची&& &19.7&& &11.5

जमशेदपुर&& &24.9&& &13.2

डालटेनगंज&& &18.7&& &13.7

कां&& &19.2&& &12.4

&अगले छह दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

तिथि&& &न्यूनतम&& &अधिकतम&& &मौसम

26 दिसंबर&& &10&& &20&& &बादल

27 दिसंबर&& &7&& &20&& &कोहरा

28 दिसंबर&& &7&& &21&& &कोहरा

29 दिसंबर&& &7&& &21&& &धुंध

30 दिसंबर&& &8&& &21&& &कोहरा

31 दिसंबर&& &8&& &21&& &कोहरा

ranchi@inext.co.in

National News inextlive from India News Desk