-कपाली ओपी क्षेत्र के तामोलिया की घटना

-गैर से संबंध होने की आशंका में किया मर्डर

JAMSHEDPUR (14 July, JNN) : कपाली ओपी क्षेत्र के तामोलिया बारी कॉलोनी निवासी पदमलोचन दास ने पत्‍‌नी लखी दास के किसी गैर के साथ संबंध होने की आशंका में तावा से प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही कपाली ओपी पहुंच गया। जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी की घर से लखी दास का शव बरामद किया। घटना शुक्रवार सुबह छह बजे की है। पदमलोचन दास दिहाड़ी मजदूर है। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। दो पुत्र को लखी दास की मां देा दिन पहले अपने घर ले गई थी। लखी के पास एक वर्षीया पुत्री रहती थी।

क्या है मामला

कपाली ओपी प्रभारी लाल बिहारी ने बताया कि पति-पत्‍‌नी में अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार सुबह छह बजे पदमलोचन का पत्‍‌नी से खाने बनाने को लेकर विवाद हो गया। दोनो के बीच बकझक होती रही। गुस्से में पदमलोचन ने लखी दास के सिर पर तावा से प्रहार कर दिया जिससे वह जमीन पर गिर गई कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया। हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है वह शराब सेवन का आदी है। अवैध संबंध की आशंका में हत्या का आरोप गलत है।