कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Karwa Chauth 2022 Makeup Ideas : करवा चौथ महिलाओं के लिए खास त्योहारों में से एक होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन व्रत रखती हैं और फिर रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। पहला करवा चौथ हो या शादी के बाद दूसरा इस दिन हर महिला दुल्हन की तरह तैयार होती है। ऐसे में आप इस करवा चौथ पर ये मेकअप टिप्स आजमा कर एक परफेक्ट लुक पा सकती हैं...

लाइट मेकअप
अगर करवा चाैथ पर आप नेचुरल दिखना चाहती हैं तो फिर लाइट मेकअप ट्राई करें। इस दिन महिलाएं हैवी साड़ी, ज्वैलरी के साथ-साथ और भी कई चीजें कैरी करती हैं। इसलिए इस दिन मेकअप को लाइट ही रखने की कोशिश करें। इससे आपका लुक तो खूबसूरत होगा ही साथ ही आप बाकी लोगों से अलग भी दिखेंगी।

हेयर स्टाइल
करवा चौथ के दिन अधिकांश महिलाएं अपने बालों को ओपेन रखती है। हालांकि ओपेन हेयर में जब गजरा लगाया जाता है तो वह रुकता नही है। ऐसे में बन यूज करें इससे गजरा टिका रहता है। वहीं अगर कुछ अलग दिखना चाहती हैं तो फ्रंट पफ हेयरस्टाइल बना सकती हैं और हेयर एक्सेसरीज भी लगा सकती हैं।

आई मेकअप
करवा चाैथ पर आई मेकअप करते समय डे्रस कलर का ध्यान रखें। यूं तो काजल और आईलाइनर ही आंखों की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं लेकिन अगर आप आईशैडो यूज कर रही हैं तो साड़ी के कलर से मैच करता टच दें। यह आपके लुक को और खूबसूरत बना देगा। आंखों का मेकअप लाइट रखने की कोशिश करें।

लिपस्टिक
करवा चौथ के दिन रेड कलर का महत्व होता है यह शुभ माना जाता है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं इस दिन लाल रंग की लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। हालांकि अगर आपकी साड़ी का कलर डार्क है तो फिर रेड लिपस्टिक न लगाएं। इसके अलावा इस दिन आप रेड लिपस्टिक के लाइट शेड्स भी ट्राई कर सकती हैं।


मेकअप कांबिनेशन
करवा चौथ पर औरों से अलग दिखना है तो लाइट मेकअप के साथ हैवी ज्यूलरी पहन सकती हैं। बड़े-बड़े कुंदन वाले झुमके और हैवी वर्क वाली चूड़ियां आपके लुक में चार चांद लगाएंगी। यह ध्यान रखें कि अगर नोज रिंग बड़ी है तो फिर मांग टीका छोटा पहनें। वहीं अगर मेकअप डार्क कर रही हैं तो लाइट ज्यूलरी पहनें।

Karwa Chauth 2022 : करवा चाैथ पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी आइडिया, चांद सा दिखेगा चेहरा

inextlive from News Desk