January, 2018

आपके लिए शुरुआत तो अच्छी होगी पर वह आकर्षक नहीं है। फिर भी कुछ क्षेत्रों में उत्साह रहेगा। आपको व्यवसाय में और व्यावहारिक होना पड़ेगा और अस्थायी रूप से पारिवारिक मामलों और खुद की प्रसन्नता दोनों का समान ध्यान रखना होगा। संपत्ति, माल यहां तक कि दस्तावेजों और कागजात की खरीद और बिक्री के लिए सही समय है, जो बाद में आपके काम का हिस्सा बनेगा। इसके अलावा, जो पब्लिक रिलेशन जैसे क्षेत्रों में है, उनकी भी व्यस्तता बढ़ेगी। हालांकि इस दौरान घरेलू मामलों की ओर आपका ध्यान उलझेगा। यात्रा या काम के लिए किसी अन्य स्थान जाना हो सकता है। इस महीने अध्ययन और शोध के लिए बदलाव की भी बहुत संभावना है। यह समय भविष्य में आपके लिए काफी प्रभावी साबित हो सकता है। लोगों के साथ मिलने, सहानुभूति जताने तथा संचार के अलग-अलग माध्यमों का उपयोग कर अपनी संचार क्षमता को बेहतरीन बनाना इस माह आपका लक्ष्य होना चाहिए।

जानिये मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

February, 2018

तिजोरी में पैसों की खनखनाहट किसी को भी सुनने में अच्छी लगती है। आपके लिए यह वित्त, सौदों पर ध्यान देने के लिहाज से बेहतर समय है। धन की प्राप्ति से अत्यधिक प्रसन्न हो सकते हैं। एक जगह से निकलकर दूसरी जगह लगातार शॅपिंग करना आपको पसन्द है और इसके लिए आपके पास पैसा भी बहुत होगा, लेकिन समझदारी से खर्च करना इस समय आपकी जरूरत है। रचनात्मकता, उच्चतर अध्ययन और बच्चों पर इस महीने आपका फोकस रहेगा। आपकी राशि साहसिकता और दुस्साहस दोनों को एक समान सामने लाता है। गणेश जी ने आपको सलाह दी है कि आप अपने लक्ष्यों, गुस्से और अपने खर्च की जांच करें। यह प्यार और रोमांस पर भी लागू होता है। आप अपनी महत्ता का प्रदर्शन कर रहे थे और अब नरमी से इस पर लगाम लगाने को स्वीकार करेंगे। घर की जिम्मेदारियों को आप न केवल स्वेच्छा से बल्कि खुशी-खुशी पूरा करेंगे। आपके व्यवहार का फायदा आपको घर और ऑफिस दोनों जगहों पर मिलेगा।

जानिये मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

March, 2018

पारिवार, पड़ोस व सामुदायिक मामलों पर इस तिमाही आपका ध्यान केन्द्रित होगा और पूरे महीने भर कम या ज्यादा ऐसा ही होगा। व्यावसायिक मामलों के सफल समापन को भी आप देखेंगे जो बहुत लम्बे समय से अटके हुए थे। यह व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरह के संबंधों के मामले में महत्वपूर्ण समय है। आपकी प्रकृति का आध्यात्मिक पहलू वास्तव में घर, परिवार, रिश्तों को प्रभावित करेगा। जो भी आप करते महसूस करते हैं और सोचते हैं, वह विशेष रूप से अभिप्रेरित, मजबूत और दृढ़ होता है और अब इसे लागू करने का समय है। आपका घर आपका महल है। एक कू्रर और याचक दुनिया के खिलाफ आपका गढ़ है और आपका परिवार प्रियजन, आपकी पे्ररक शक्ति हैं। यह मानते हुए आपको घरेलू मोर्चे की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए थोड़ा भी अधीर नहीं होना है।  इस महीने सब कुछ होगा और आपके हिसाब से ही होगा। हां, इस महीने धैर्य ही सभी क्षेत्रों में आपकी सफलता की कूंजी है।

जानिये मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

April, 2018

आपके निर्धारित प्रयासों से अभी परिणाम दिखने शुरु हो जाएंगे। भत्ते/पदोन्नति/लोकप्रियता/प्रतिष्ठा/सम्पत्ति सभी व्यक्तिगत प्रयास के परिणामस्वरूप आपको प्राप्त होंगे। आपके स्वयं के प्रयास इसे संभव बनाने का काम करेंगे। निजी संबंध भी समान रूप में अद्भुत होंगे, खासकर परिवार के पुनर्मिलन और बांड के संदर्भ में। प्रियजन के लिए विशेष निकटता होगी। सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी, परा-भौतिकी, साइबरनेटिक्स जैसे क्षेत्रों में हैं, तो आपका प्रभाव बढ़ेगा। इन सभी नए गूढ़ क्षेत्रों में दूसरों के सामने आपका प्रभाव बढ़ेगा। यह सब आपके काम को अतिरिक्त बढ़त दे सकता है और आपकी आय बढ़ा सकता है। मिथुन राशि वालों के स्वभाव के आवश्यक द्वंद्व के कारण, ऐसे लोग अक्सर विचलित होते हैं। ये अपने दिमाग को शान्त बनाने में असमर्थ होते हैं। इस महीने आपको एहसास होगा कि धन आपके लिए महत्वपूर्ण है और इस मामले में आप पहले से ज्यादा गंभीर हो कर बातें सोचेंगे और उसे अमल भी करेंगे।

जानिये मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

May, 2018

आपको इस माह समर्थन की जरूरत होगी। और यह समर्थन न केवल अपने मित्रों और नजदीकी परिजनों से मिलेगा बल्कि वास्तव में बड़े स्तर पर विस्तारित सामाजिक मंडल और सम्बंधों से भी मिलेगा। आप इस माह अधिक और अधिक काम करना चाहते हैं। ऐसा लगता है जैसे आप सोचते हैं कि आप अलौकिक शक्तियों वाले इंसान हैं और हरक्यूलिस के समान कड़ी मेहनत करने को तैयार हंै। दूसरों के लिए आपकी उन मांगों का सामना मुश्किल हो सकता है, जो आप उनसे करते हैं और उनकी तरफ से इस बात पर असन्तोष भी हो सकता है। गलती-खोज से कहीं अधिक धैर्य और कुशलता से आप सफलता प्राप्त करेंगे। आनंद लेने और बेफिक्र हो जाने की इच्छा के रूप में आपके भीतर एक बेचैनी है। और यह अभी भी काम होने के बावजूद है। आप अपने प्रियजनों और बच्चों के करीब होंगे, उनके लिए तथा अपने दोस्तों और पड़ोसियों के आने के लिए भी समय निकालने का प्रयास करेंगे। नए उद्यमों या परियोजनाओं को शुरु करने के लिए यह एक उपयुक्त समय भी है। अब आप एक नए अवतार में हैं अधिक कोमल, चिन्तित न केवल प्रियजन और नजदीकी लोगों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए।

जानिये मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

June, 2018

आप अपने पालतू जानवर, बच्चे, माता-पिता, यहां तक कि अपने जीवन साथी/दोस्त, सभी के स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे और उनकी देखभाल करेंगे। आप इन सब के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं। यहां तक कि आर्थिक रूप से भी, ताकि पैसे की कमी और खराब स्वास्थ्य दोनों से निपट सकें। इसलिए गणेश जी सलाह देते हैं कि संतुलन बनाए रखें। यह आपका आध्यात्मिक पक्ष है, जो अब हावी है। परिवार और प्रियजन आपको गर्मजोशी से भरे और प्यार से देखभाल करते हुए पाएंगे, लेकिन यह एक पहलू होगा। आप व्यक्तिगत रूप से एक अलग ही धुन में चल रहे हैं। कठिन समय में कुछ कानूनी झगड़े भी होंगे जो कई तरीकों से लड़े जा सकते हैं। हालांकि भौतिक संबंधों के लिहाज से निकटता की संभावना है, जो आगे चल कर आपकी खुशियों का कारण बनेगा। आप रिश्तों को लेकर इस माह काफी गंभीर रहेंगे।

जानिये मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

July, 2018

आपको इस माह पता रहेगा कि पारिवारिक प्रतिबद्धताओं को कैसे संतुलित किया जाए? आपको यह भी पता होगा कि अपने मन में सद्भाव बहाल करने के साथ ही आपके विचार आपको कैसे प्रसन्नता देते हैं। किसी लाभप्रद काम के क्षेत्र के बारे में विचार हो सकता है। आप उतावलेपन की मन:स्थिति में हैं। किसी भी तरह की बाधा और देरी के लिए अधीर हैं और त्वरित परिणामों के लिए बेताब हैं। मेरे दोस्त यह हमेशा इस तरह से नहीं होता है। हर प्रक्रिया के लिए समय की आवश्यकता होती है और याद रखना एक पुरानी कहावत है जल्दबाजी बर्बाद कर देती है जो कुछ आपने प्राप्त किया, सभी को खोने का खतरा हो सकता है। इसका मतलब न केवल पैसों के संदर्भ में है, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी है। धन,भत्ते, उपहार, बोनस, भाग्यशाली निवेशों के रूप में न केवल आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा, बल्कि यह आगे भी बढ़ेगा।

जानिये मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

August, 2018

आपके व्यक्तित्व में विकास एक प्राइम फैक्टर है। इस माह आपका व्यवहार भद्र होगा और यह आपके व्यक्तित्व का विकास है। आपका व्यवहार, विनम्र, कम अहंकारपूर्ण, अधिक मानवीय और प्रेमपूर्ण होगा। निजी रिश्तों में बेहतर अनुभव होगा। आप संतुष्ट रहेंगे और आपकी जगहें दृढ़तापूर्वक तय हो जाएंगी, जिससे आप अपने भविष्य की कल्पना करेंगे। परिवार में कुछ विवादों के कारण आपको दु:ख हो सकता है, लेकिन मुकदमे और कानूनी मुद्दों आसानी से आपके पक्ष में रहेंगी। संपर्क, पत्राचार, संचार के मामले में आपको इस माह ज्यादा सतर्क रहना होगा। मिथुन राशि वालों के लिए एक ताजा, नयी शुरुआत जीवन के सही मायने हैं और इस बात का व्यवहारिक मतलब आप इस माह बहुत आसानी से समझेंगे। अड़चनें आएंगी, लेकिन उनका सफलतापूर्वक सामना आप कर पाएंगे।

जानिये मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

September, 2018

परियोजनाएं, सौदे और हित जिसका अब तक आपको इंतजार था, अब सक्रिय हो जाएंगे और आपके पक्ष में काम करेंगे। नई दोस्ती और गठबंधन बनेंगे। आप रोमांचक रूप से विभिन्न स्थानों पर जाएंगे। नई और मुक्त गतिविधियों का पालन करेंगे। पुराने और बासी ढांचे को तोड़कर बहुत उत्साहजनक एक नए क्षेत्र को आकार देंगे। आप अपने प्रबल सामथ्र्य और आकर्षण से हर किसी को न केवल प्रभावित करेंगे बल्कि पूरी तरह से अभिभूत कर लेंगे। आपके साथ मान्यता, पुरस्कार और प्रतिष्ठा, प्रशंसा पहले से तय है। गणेश जी आपके ऊपर मेहरबान है। आपके उन्मादी आनन्द, उपलब्धियां महिमा और प्रशंसा क्रमश: घटेगी। हालांकि आपका मन और आत्मा शान्त और दृढ़ है और आप अपने में ही जीने में खुश हैं। आप प्राकृतिक संसाधानों से लाभ उठा सकते हैं और जिन्दगी जीने की कला में माहिर हो सकते हैं।

जानिये मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

October, 2018

सफलता के मामले में इस माह परिणाम बहुत अच्छा होगा। यात्रा में भीड़-भाड़, बाधाओं और चुनौतियों से घबराहट हो सकती है, लेकिन आप इससे उबर जाएंगे। जब आप अपनी खुद के निजी स्थान की खोज में है तो कोई भी आपको रोक नहीं सकता, लेकिन स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। आपकी जिम्मेदारियां और परिवार आपके समय और ध्यान की मांग करेगा जिससे आप इंकार नहीं कर सकते। हालांकि इस दौरान आपको अपने करियर पर भी ध्यान केंद्रित करना होगा। यह आप पर निर्भर है कि इन दोनों के बीच अच्छी तरह से और खुशी के साथ  संतुलन बैठाएं। आप न केवल अपने सच्चे सामथ्र्य, क्षमताओं और कौशल को पहचानेंगे बल्कि इस संबंध में आपके जो भी संदेह थे, वह बेहतर परिणाम के कारण दूर हो जाएंगे। आप मजबूत और अधिक आत्मनिर्भर होंगे। हालांकि स्वास्थ्य के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। वित्तीय परेशानियों से निजात पाने की कोशिश करेंगे और कुछ हद तक इसमें सफल भी होंगे।

जानिये मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

November, 2018

आपके पास अकेले रहने के लिए एक तरह का उत्साह है। इस माह आप सन्देह, निराशा और प्रश्नों से भी भरे हुए हो सकते हैं। मन:स्थिति का इस तरह बदलना मिथुन राशि वालों का हिस्सा है और आपको लगता है कि बेहतर महसूस करने के लिए आपको स्थान के बदलाव की आवश्यकता होती है। इस माह यात्राओं की संभावना है। आपके दृष्टिकोण में बहुत ही दृश्यमान और निश्चित बदलाव होंगे। आपके आत्म संदेह, चिन्ताएं खत्म नहीं हो सकती, लेकिन ये निश्चित रूप से आराम से सुलझ जाएंगी। अच्छी बात यह है कि जो भी परिवर्तन आता है, वह अन्दर से आता है। परिवार और काम की मांग का दृढ़ संकल्प आप कुशलता के साथ पूरा करेंगे। आपके पास भविष्य के लिए रुझानों को पहले से देखने और तदनुसार अपनी स्वयं की गतिविधियों को समायोजित करने अन्तर्दृष्टि  विकसित होगी और इसका आपको काफी लाभ भी मिलेगा। पिछले कुछ महीनों से जो सवाल आपके मन में चल रहे थे, उन सब का जवाब आपको इस माह मिलेगा।

जानिये मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

December, 2018

आपका करियर और आपका सामाजिक जीवन दोनों ऊपर की ओर बढ़ता हुआ दिख रहा है। आप व्यवसाय और आनन्द को एक साथ जोडऩे में समर्थ होंगे। आप निर्णय लेने में अपनी महत्वपूर्ण राय रखेंगे जो आपके और आपके परिवार के भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं। इस माह जबरदस्त व्यस्तता के साथ पूरी तरह से काम में लदे हुए समय की शुरुआत होगी। आप सामाजिक और पारिवारिक मामलों में अतिव्यस्त रहेंगे। कुछ गुप्त वार्ताओं और राजनीति में भी व्यस्तता हो सकती है। वास्तव में आराम और विश्राम करने के लिए भी एक सचेत प्रयास करना होगा। आपको यह भी समझना होगा कि जितना जरूरी काम है और जितना जरूरी धन, उतना ही जरूरी आराम और आपका स्वास्थ्य भी है। काम से इतने चूर होने की स्थिति में न आएं कि आपके अन्दर कुछ करने का उत्साह ही न बचें, क्योंकि लांग टर्म में आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है, जो आपके और आपके परिवार के हित में नहीं होगा। लाभ की शुरुआत अक्तूबर माह के अंत से शुरू हो चुकी है। पारिवारिक जीवन और सामाजिक संपर्क बहुत उत्साहपूर्ण होगा। गणेश जी की महान शक्ति के माध्यम से यह वर्ष एक आनन्दपूर्ण बिन्दु के साथ खुशकिस्मती के साथ समाप्त होगा।

जानिये मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk