डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Leo Yearly Horoscope 2023 in Hindi - Singh Varshik Rashifal 2023: सिंह राशि : Leo Horoscope January 2023 in Hindi: इस माह की स्थिति मिलीजुली रहेगी। महीने के मध्य तक स्थितियाँ अनुकूल रहेगीं। जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। और जातक की सक्रियता ही बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य के बाद सूर्य मकर राशि में जायेगा। जो कि उसका विरोधी ग्रह है जिसके कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। जातक के कार्यों में व्यवधान आने के कारण जातक को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। सब मिलाजुला कर जातक की सक्रियता बनी रहेगी। जिससे जातक अपने कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। इस माह जातक का संबंध किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकता है। जो जातक को कुछ बड़ा कार्य एवं महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट दे सकता है। जिससे जातक के कार्य-व्यापार में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थितियाँ अनुकूल बन सकती है। कार्यों को विस्तार मिल सकता है। इसके बावजूद भी जातक को अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुछ कार्यों में तो थोड़ी-सी बातचीत पर स्थितियाँ सुधर सकती है लेकिन कुछ कार्यों में अनावश्यक तर्क-वितर्क एवं अत्यधिक बातचीत के बाद भी कोई सुधार की स्थिति नहीं बन सकती है। इस माह कुछ अनुभवी एवं बड़े लोगों के सूझ-बूझ से जातक अपने कार्यों क पटरी पर लाने में सफल हो सकता है एवं विरोधियों एवं शत्रुओं पर दबाव बनाने में सफल हो सकता है। अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में जातक सफल हो सकता है। भाग्य जातक का साथ देगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है। तीर्थ यात्रा का योग बन सकता है।

Yearly Horoscope 2023 for money and Love Life: आपकी लाइफ में क्‍या शानदार बदलाव लाएगा नया साल, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल

Leo Horoscope February 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों की स्थितियाँ संघर्ष के साथ पटरी पर आ सकती है लेकिन सतर्कता बनायें रखें। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी जातक के लिए चुनौती खड़ी कर सकते है इसलिए निरन्तर सावधानी बनायें रखें। कार्ययोजनाओं को विस्तार देने के लिए यह माह अनुकूल हो सकता है।संघर्ष की स्थितियाँ जातक के लिए बनी रह सकती है लेकिन जातक अपनी कार्योयोजनाओं को विस्तार देने में निरन्तर सक्रिय बना रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण एवं बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। इस माह जातक यदि ठेकेदारी के कार्यों से जुड़ा होगा तो उसमें जातक संघर्षों के साथ बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। इस माह थोड़ा सतर्कता बनायें रखें। बीच-बीच में विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी मामलों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। साझेदारी के व्यापार में सावधानी बनायें रखें। आपसी ताल-मेल से जातक अपने व्यवसाय को ऊँचाई पर ले जा सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। अचानक कोई बड़ी एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। जातक अपनी सूझबूझ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को भी दूर करने में सफलता मिल सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। सूर्य को जल दें और शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से जातक की स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Leo Yearly Horoscope 2023 in Hindi - Singh Varshik Rashifal 2023

Leo Horoscope March 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों के लिए माह का मध्य थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। संघर्ष की अधिकता रहेगी लेकिन सप्ताह के मध्य के बाद अचानक चुनौतियों से निपटने का अवसर मिल सकता है। जातक अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में भी सफल हो सकता है। माह के उत्तरार्ध में जातक का महत्व बढ़ सकता है। सरकारी सेवा या राजनीति में विशेष उन्नति का योग बन सकता है।धन धान्य की स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं यात्रा का भी योग बन सकता है।किसी बडे प्रोजेक्ट पर कार्य करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। आभूषण या अच्छे मकान के क्रय करने का योग बन सकता है। कोई महत्वपूर्ण या बड़ा कार्य संपन्न होने पर जातक के जीवन में बड़ी खुशी का योग बन सकता है। सामाजिक कार्यों में भी रुचि बढ़ सकती है। शत्रुओं का नाश होगा जन संपर्क बढ़ सकता है। जिससे जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में माह के उत्तरार्ध में पैसा लगाने पर लाभ की स्थिति बन सकती है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। कोई पूजा या अनुष्ठान कराने का योग बन सकता है। सूर्य को जल देने से जातक की स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

Leo Horoscope April 2023 in Hindi: इस माह जातक के लिए स्थितियाँ अधिक अनुकूल रहेगी। सूर्य अपने उच्च राशि में गोचर करेगा। जिससे जातक की मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जातक के कई महत्वपूर्ण एवं बड़े कार्य पटरी पर आ सकते है। जिससे जातक की स्थितियाँ अधिक सुदृढ़ हो सकती है। परिस्थितियाँ जातक के अनुकूल बनने लगेगीं। जिससे अभिष्ट कार्यों की सिद्ध हो परेशानियाँ दूर होगीं। विविध कार्यों से आर्थिक योजनाओं को ऊँचाई पर ले जाने में जातक सफल हो सकता है। भाग्य जातक का साथ दे सकता है। कर्म क्षेत्र उत्तम रहेगा जिससे जातक की लोकप्रियता ब़ढ सकती है। और जातक का महत्व भी बढ़ सकता है। राजनीति एवं सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। स्त्री सुख एवं स्त्रियों का सहयोग जातक को मिल सकता है। धन की प्राप्ति हो सकती है। शत्रु पक्ष कमजोर हो सकता है। जिससे जातक के व्यवधानों में कमी आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Leo Horoscope May 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय मध्य तक तो निरन्तर अनुकूल बना रहेगा.जातक की लोकप्रियता में भी निरन्तर वृद्धि बनी रहेगी। लेकिन मध्य के बाद चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है जिससे जातक तनाव में आ सकता है। जातक के कई महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं में भी परेशानियाँ शुरु हो सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। अनावश्यक कार्य-व्यापार में थोड़ी उलझनें बनी रह सकती है। घर परिवार में उन्नति का योग है। संतान प्राप्ति का योग बन सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है घर परिवार एवं संतान का सहयोग जातक को मिल सकता है। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं वाकपटुता से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। ईष्ट मित्रों का निरन्तर सहयोग बना रह सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। पति पत्नी के बीच सहयोग बढ़ सकता है। मधुर संबंध के साथ भविष्य की ऊँचाई पर जाने की संकल्प शक्ति विकसित हो सकती है। कोई चल अचल संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है। किसी देवी की पूजा करने से जातक की बाधाओं में कमी आ सकती है।

Leo Horoscope June 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों की स्थितियाँ धीर-धीरे अनुकूल होने लगेगीं। जातक की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। जातक अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। जातक यदि राजनीति में होगा तो बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी सेवा में भी उन्नति का योग बन सकता है। जातक यदि व्यवसाय से जुड़ा होगा तो अपने व्यवसाय को विस्तार देने में सफलता मिंल सकती है। निरन्तर कार्ययोजनाओं को नये कलेवर में प्रस्तुत करने से जातक का व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष उन्नति का योग बन सकता है। जातक के मान सम्मान की वृद्धि हो सकती है। स्त्री संतान के कारण जातक को कभी-कभी क्लेश का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। कभी-कभी आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है जिससे जातक तनाव में आ सकता है लेकिन माह के उत्तरार्ध में आर्थिक स्थितियाँ अनुकूल होने लगेगीं और कार्यों में बड़े लाभ की स्थितियाँ बनने लगेगीं। जिससे जातक राहत महसूस कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से जातक का सप्ताह अनुकूल है। बाजर एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल होने लगेगा। धीरे-धीरे पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी। किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जातक का संघर्ष बढ़ सकता है। घर परिवार की स्थितियाँ मिलीजुली रहेगी इसलिए सोच-समझकर पारिवारिक उत्तरदायित्वों का सामना करने का प्रयास करें तो स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है अभी ज्यादा घूमने-फिरने से बचें सोच-समझकर खर्च करने पर आर्थिक स्थितियाँ पटरी पर बनी रहेगीं। गणेश जी की पूजा से जातक के बाधाओं में कमी आ सकती है और कार्य-व्यापार में उन्नति का योग बन सकता है।

Leo Horoscope July 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनेगीं। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम निकलेगा।सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। स्त्री सुख का प्रबल योग है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। जातक यदि सरकारी सेवा में होगा तो कोई बड़ा प्रमोशन जातक को मिल सकता है या किसी बड़े स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है जिससे जातक के ख्याति में वृद्धि हो सकती हैकार्य-व्यापार में इस सप्ताह विशेष उन्नति का योग है। अधिक संपत्ति अर्जित करने का योग बन सकता है। सतकर्म की वृद्धि होगी। सुकर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। गृहणियों के लिए भी यह माह अनुकूल रहेगा। घर परिवार में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। इस माह अच्छे एवं महत्वपूर्ण लोगं से संपर्क हो सकता है जिससे जातक जीवन में विशेष परिस्थितियों का लाभ उठाने में सफल हो सकता है। शत्रुओं का विनाश होगा। ईष्ट मित्रों की संख्या बढ़ेगी। जातक के भाग्य में प्रबल वृद्धि का योग है।तीर्थ यात्राओं का अवसर मिल सकता है। लेकिन इस माह थोड़ी सावधानी बनायें रखें। प्रेम संबंध में अधिक खर्च होने का योग है। सावधानी न बनाने पर आर्थिक नुकसान की परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हनुमान जी की पूजा एवं किसी देवी का दर्शन करने से स्थितियाँ अनुकूल होगीं।

Leo Horoscope August 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ सूर्य एवं मंगल की युति के कारण जातक के यशकृति में वृद्धि का योग बन सकता है।वहीं शुक्र एवं बुध की उपस्थिति के कारण खर्च की अधिकता बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के कारण जातक के लिए मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है सुख सुविधा एवं लग्जरी जीवन जीने की लालसा में अधिक धन व्यय होने का योग बन सकता है। इसलिए जातक को सावधानी बनायें रखना होगा। वैसे कार्य-व्यापार की दृष्टि से यह माह अनुकूल रहेगा। जातक यदि आयात-निर्यात से जुड़ा होगा। तो बड़े लाभ की स्थित बन सकती है। जातक यदि कोई वस्तु को विस्तार देना चाहे तो यह माह बहुत अनुकूल साबित हो सकता है और जातक अपने वस्तु को अपनी साख के माध्य से विस्तार देने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय भी अनुकूल रहेगा पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी महत्वपूर्ण पद पर पहुँचने का योग बन सकता है। सेना पुलिस खेल-कूद एवं मार्केटिंग से जुड़े जातकों के लिए भी यह माह अनुकूल रहेंगा। जातक यदि सूझ-बूझ से अपने कार्य को विस्तार देगा तो उत्तम लाभ की स्थिति में आ सकता है। हनुमान जी की पूजा एवं गणेश जी की आराधना से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

Leo Horoscope September 2023 in Hindi: यह माह भी इस राशि वाले जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। थोड़ी बहुत परेशानियाँ आ सकती है लेकिन जातक उन परेशानियों को पूरा करने में सफल हो सकता है। सुख-सुविधा की दृष्टि से यह माह अनुकूल रहेगा। अच्छा मकान या वाहन क्रय करने का योग बन सकता है। माह का मध्य जातक के लिए हर दृष्टि से अकूल रहेगा। इस बीच जातक अपनी कार्ययोजनाओं को जितना विस्तार देगा उसमें उतनी ही अधिक सफलता का योग बन सकता है। जातक की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। जातक अपने व्यक्तित्व को बढ़ाने में सफल हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ दूर हो सकती है जिससे जातक को मानसिक शांति मिल सकती है। कार्यों के प्रति जातक में साहस एवं उत्साह की वृद्धि होगी। जिससे जातक ऊँचाई पर पहुँचने में सफल हो सकता है। साहसपूर्ण कार्यों में वृद्धि होने पर खिलाड़ियों के लिए अनुकूल अवसर मिल सकता है किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने पर जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। इस बीच जातक घर के लोगों का सहयोग जातक को थोड़ा कम मिलेगा लेकिन बाहरी लोगों का सहयोग जातक को अधिक मिल सकता है। जिससे जातक अपनी क्रियाशीलता को अधिक ऊँचाई पर ले जाने मेंम सफल हो सकता है। सामाजिक एवं नैतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक उलझनों का निवारण होगा जिससे जातक को मानसिक शांति मिल सकती है कर्म क्षेत्र का विस्तार हो सकता है। जातक नई-नई योजनाओं को विस्तारित करने में सफल हो सकता है।

Leo Horoscope October 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों के लिए मिलीजुली परिस्थितियाँ रहेगी। जहाँ एक तरफ सुख-सुविधाओं में वृदधि होगी वहीं दूसरी तरफ प्रेम संबंधों को लेकर मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यह माह सोच-समझकर आगे बढ़ने वाला माह है अधिक खर्च की स्थितियाँ बन सकती है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है। हर जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए थोड़ा संघर्षयम स्थितियाँ रह सकती है लेकिन जातक अपनी सूझबूझ एवं परिश्रम से घरेलू परिस्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। घर परिवार की जरूरतों को पूरा करने में जातक को थोड़ी कठिनाई आ सकती है इसलिए सोच-समझकर कार्यों को सही दिशा देने का प्रयास करें। पारिवारिक संबंध बढ़ेगें। ईष्ट मित्रों का सहयोग बढ़ेगा लेकिन विरोधियों के सक्रिय होने से मानसिक तनाव से भी जातक को गुजरना पड़ सकता है।व्यवासायिक दृष्टि से माह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। लेकिन जातक अपने सूझ-बूझ एवं परिश्रम से व्वयसायिक स्थिति को सुधारने में सफल हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा सोच-समझकर ही लगायें। नहीं तो आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य को जल दे और किसी देवी की पूजा करने से राहत मिल सकती है।

Leo Horoscope November 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों को समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्य-व्यापार की स्थितियाँ थोड़ा तनाव पूर्ण रहेगी।जातक यदि जातक माह के उत्तरार्ध में कोई कार्य करना चाहेगा तो स्थितियाँ सूगम होगीं। पूर्वार्ध में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पूर्वार्ध में जितनी परेशानियाँ आयेगीं या जातक जितना कार्य-व्यापार को लेकर परेशान हो सकता है सब की सब स्थितियाँ माह के उत्तरार्ध में अनुकूल हो जायेगीं और आर्थिक कठिनाईयाँ भी कम आ सकती है। बड़े आर्थिक लाभ की स्थिति बन सकती है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी माह का उत्तरार्ध अनुकूल रहेगा। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ भी कम आ सकती है। जातक के उत्तासह में वृद्धि होगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। पुलिस सेना एवं खेलकूद से जुड़े जातक के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस माह जातक अपनी साख बढ़ाने में सफल हो सकता है। सामाजिक कार्यों से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि का प्रबल योग है। जातक यदि राजनीति में होगा तो कोई बड़ा पद प्राप्त करने में सफल हो सकता है। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है। किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति में भी अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती है।

Leo Horoscope December 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। जातक जातक का महत्व बढ़ेगा। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने का अवसर मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यापार को ऊँचाई पर ले जाने में जातक सफल हो सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी प्रबल योग है जातक यदि आयात-निर्यात से जुड़ा होगा तो अपनी व्यवसायिक गतिविधि को अधिक ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी जातक को सफलता मिल सकती है। जातक यदि किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करेगा तो उससे जातक की कार्ययोजना के साथ यशकीर्ती बढ़ने का भी योग है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोंगिता में सफल होने का योग बन सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर में कोई ब़ड़ी वस्तु या महत्वपूर्ण वस्तु खरीदने का योग बन सकता है। थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। शारीरिक दर्द का थोड़ा योगो है। कभी-कभी आर्थिक हानि का भी योग बन सकता है। जिससे जातक के कार्य क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। किसी दोस्त या सगे संबंधी से कार्य-व्यवहार को लेकर जातक चिंतित हो सकता है। निरन्तर संघर्षशील बने रहें तभी स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। किसी बात या किसी कार्य को लेकर जातक का मन तनावपूर्ण स्थितियों से गुजर सकता है। जातक यदि सूझबूझ से अपनी कार्ययोजना बनायेगा तो इस कार्ययोजना को विस्तार देने में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है है। सूझ-बूझ से किये गये कार्यों में थोड़ी कठिनाई के साथ दूरगामी सफलता का योग बन सकता है। घर परिवार की भी स्थितियाँ मिलीजुली हो सकती है। जातक यदि दूर-दृष्टि से कार्य करेगा तो स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। सूर्य को जल दे और गणेश जी की पूजा करें तो शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk