डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Libra Yearly Horoscope 2023 Hindi- Tula Varshik Rashifal 2023: तुला राशि : Libra Horoscope January 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। घर परिवार में खुशी का वातावरण संपन्न हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। सुख-सुविधाओं वृद्धि हो सकती है।अच्छे मकान एवं वाहन का सुख जातक को मिल सकता है। इस माह थोड़ा बात-चीत सावधानी से करें नहीं तो किसी बात को लेकर टकराव या अनावश्यक तर्क-वितर्क हो सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। सूझ-बूझ से कार्य करें। तभी स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। नियमित आय के साधन में वृद्धि हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण एवं बड़ा कार्य संपन्न हो सकता है। परेशानियों से मुक्ति मिलने का योग बन सकता है। आर्थिक योजनाओं को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। भाग्य जातक का साथ दे सकता है। कर्मठता में वृद्धि होगी लोगों का निरन्तर सहयोग मिल सकता है। जिससे जातक उन्नति करने में विशेष सफलता मिल सकता है राजनीति से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। कोई बड़ी एवं मह्तवपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। स्त्री सुख का भी प्रबल योग है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी। एक दूसरे का विश्वास एवं निकटता अनुभव करने में जातक सफल हो सकता है। धन प्राप्ति का प्रबल योग है। शत्रुओं का विनाश हो सकता है। कार्य-व्यापार की दृष्टि से भी माह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Yearly Horoscope 2023 for money and Love Life: आपकी लाइफ में क्‍या शानदार बदलाव लाएगा नया साल, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल

Libra Horoscope February 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक अपनी सूझ-बूझ स स्थितियों को विस्तार देने में सफल हो सकता है। इस माह थोड़ा तर्क-वितर्क से बचें नहीं तो परेशानी का योग बन सकता है। अपनी बात को रखने एवं किसी बड़े प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में जातक को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं परिश्रम से स्थितियों क नियंत्रित करने में सफल हो सकता है। धन धान्य की पूर्ति हो सकती है। वस्त्र एवं आभूषण के क्रय का योग बन सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। पत्नी संतान एवं परिवारिक लोगों का सहयोग निरन्तर बना रहेगा। जिससे जातक के सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जातक अपनी चतुराई एवं वाकपटुता से कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कार्य संपादन करने में जातक सूझ-बूझ से कार्यों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। किसी प्रभावी एवं बड़े व्यक्ति से सहयोग मिलने पर जातक की आर्थिक स्थितियाँ अधिक सुदृढ़ एवं पटरी पर आ सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी माह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विष्णु जी की पूजा एवं पीली वस्तुओं का दान करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Tula Varshik Rashifal 2023 Yearly Horoscope Libra Yearly Rashifal 2023 in Hindi

Libra Horoscope March 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों के लिए थोड़ा संघर्षमय स्थितियाँ रहेगीं। अपनी कार्य प्रणाली या व्यवसाय के बदलने के कारण जातक को थोड़ी चुनौतियाँ आ सकती है जिससे जातक दबाव में आ सकता है इसलिए सूझ-बूझ से ही कार्य करें। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। थोड़ी सी असावधानी के कारण अविश्वास की भावना विकसित हो सकती है। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें चोट-चपेट का योग बन सकता है स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का भी योग है इसलिए सावधानी बनायें रखें। दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित हो सकती है। कार्यों में थोड़ा विघ्न बाधा आने से जातक के कार्य प्रभावित हो सकते है। जिससे जातक के लिए नई चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। मान सम्मान में भी प्रश्न चिह्न लग सकता है। जिससे जातक तनाव में आ सकता है। स्त्री संतान एवं परिवार के लोगों का भी सहयोग कम मिलेगा। जिससे जातक के लिए परेशानियाँ बढ़ सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। यदि जातक की महादशा एवं अन्तरदशा अनुकूल होगी तो बाधायें कम आयेगीं और कार्यों में परेशानियाँ भी कम आयेगीं लेकिन यदि दशायें अनुकूल नहीं होगी तो कुछ बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे जातक के लिए विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में अधिक परिश्रम के बाद सफल होने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से माह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगाने पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। अपाहिजों को दान करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

Libra Horoscope April 2023 in Hindi: यह माह जातक के लिए हर दृष्टि से अनुकूल रहेगा। जातक के कार्य-व्यापार में ऊँचाई आ सकती है। कार्यों को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। घरेलू सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। जिससे जातक में खुशी का वातावरण बन सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है। किसी अजनबी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे जातक किसी कार्ययोजना को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कभी-कभी अनावश्यक चर्चाओं एवं गपशप में अधिक समय व्यतीत होने पर तनाव का सामना करना पड़ सकता है। भौतिकवादी दृष्टिकोण के कारण वस्तु संग्रह का भाव मन में बन सकता है। जिससे काफी धन खर्च करने का योग बन सकता है। घर परिवार में स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आ सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जातक थोड़ा चिंतित या तनाव में आ सकता है। कारोबार के क्षेत्र में अधिक परिश्रम के साथ लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट की दृष्टि से समय अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शुक्र का मंत्र एवं किसी देवी की पूजा करने पर स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Libra Horoscope May 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। अनेक कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। घरेलू परेशानियाँ पटरी पर आ सकती है। किसी बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्य-योजना को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का यह बहुत अनुकूल माह है। कारोबारियों के लिए यह माह संघर्षों के साथ आगे बढ़ने वाला सप्ताह हो सकता है। जातक की सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। इस बीच थोड़ा मन अशांत रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर बेचैनी का भाव जातक के मन में आ सकता है। इसलिए सावधानी से कार्य करें। कर्म के साथ-साथ भाग्योदय का योग है। संघर्ष एवं परिश्रम से कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अविवाहित लोगों के विवाह का योग बन सकता है। दामपत्य जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। जातक अपनी व्यवहार कुशलता से लोगों को प्रभावित कर सकता है। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग जातक को मिल सकता है। साझेदारी के कार्यों में सूझ-बूझ से कार्य करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। व्यवसायिक दृष्टि से भीसप्ताह अनुकूल है देवी माँ की कृपा से स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है।

Libra Horoscope June 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों को थोड़ा मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी सक्रिय हो सकते है। जो कि जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। जातक अपनी कार्ययोजनाओं का यदि विस्तार करेगा तो स्थितियों को अधिक ऊँचाई पर ले जाने में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है लेकिन इस माह विरोधियों से थोड़ा सावधान रहें जो कि जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। न्यायालय के मामलों में भी विलम्ब होने के कारण जातक को तनाव मिल सकता है। इस माह भ्रम की स्थिति किसी बात को लेकर बन सकती है। जिससे जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है लेकिन कुछ अनुभवी एवं श्रेष्ठजनों के मार्गदर्शन से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। जातक अपने शारीरिक सुख-सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दे सकता है। अच्छे ढंग से खाना पहनना एवं संभ्रांत जीवन जीने की ललक जातक के मन में आ सकती है। पुराने कार्यों के पटरी पर आने पर निराशा आशा में बदल सकती है। व्यापार में कठिन परिश्रम से लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है चापलूसों से सावधान रहें। नहीं तो जातक से कोई गलत कार्य कराकर जातक को उलझा सकते है इसलिए सावधानी से कार्य करें। मंगल की उपस्थिति के कारण जातक के साहस में वृद्धि हो सकती है। खिलाड़ियों को किसी प्रतियोगिता में बड़ी विजय मिलनेका योग बन सकता है। हनुमान जी की दर्शन एवं हनुमान चालीसा का पाठ करने पर स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Libra Horoscope July 2023 in Hindi: इस माह पुराने माह वाली परिस्थितियाँ एवं चुनौतियाँ बनी रह सकती है। इसलिए सूझ-बूझ के साथ अभी कार्य करने की आवश्यकता है लापरवाही एवं शिथिलता से जातक के कार्यों में विलम्ब हो सकता है जिससे जातक के कार्य बाधित हो सकते है। इस माह निरन्तर सक्रिय बने रहें। तो जातक को विशेष सफलता का योग बन सकता है। कार्यों में स्वालम्बन बढ़ेगा। किसी बड़े पद पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। धर्म-कर्म में भी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। सामाजिक सेवा करने से जातक की साख में वृद्धि हो सकती है। जातक के व्यक्तित्व का विकास होगा जातक के कार्यों से लोग प्रभावित हो सकता है। शारीरिक सुख में थोड़ी बहुत कमी आ सकती है लेकिन आत्मबल और इच्छा शक्ति के प्रबल होने पर स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। जातक यदि संघर्ष के साथ निरन्तर प्रयासरत रहेगा तो कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वभाव में विनम्रता एवं लोगों का सम्मान करने से जातक को बड़ा कार्य करने या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति जातक की रुचि बनी रहेगी।किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल बन सकती है।

Libra Horoscope August 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। लेकिन जातक अपने आत्मबल एवं सूझ-बूझ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। अधिक संघर्ष एवं परिश्रम के साथ मेहनत करने के बाद जातक के कुछ कार्य पटरी पर आ सकते है माह का अन्त आते-आते जातक परेशानियों से मुक्ति पाने में सफल हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। किसी स्त्री पक्ष से लाभ की स्थिति बन सकती है लेकिन उससे रागात्मक संबंध बनाने के चक्कर में बना कार्य बिगड़ भी सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। यह माह खाने-पीने एवं पार्टी मनाने के लिए उत्तम रहेगा। वस्त्र एवं वाहन आदि का सुख मिल सकता है। अनेक उद्यमों के माध्यम से बड़े धन प्राप्ति का योग बन सकता है। कभी-कभी जातक छल कपट से भी बिगड़े कार्य को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कुछ दूरदृष्टि एवं राजनीति के द्वारा कोई बड़ा पद या बड़ा अधिकार पाने में जातक सफल सकता है। घरेलू मामलों में भी स्थितियाँ अनुकूल रहेगीं। स्त्री सुख का योग बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के साथ प्रगाढ़ता बढ़ सकती है। कभी-कभी मन उलझनों में आ सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Libra Horoscope September 2023 in Hindi: यह माह जातक के लिए मिलाजुला रहेगा। कभी-कभी मानसिक चिंतायें जातक को तनाव दे सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं कर्मठता से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। घर परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते है सुख-सुविधाओं में वृदधि हो सकती है। जातक अपनी सूझ-बूझ से सुख-सुविधाओं को बढ़ाने में सफल हो सकता है। स्त्री सुख का प्रबल योग है। परिवार एवं पुत्र पुत्रियों के उन्नति करने से जातक को संतोष की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक कार्यों में भी रुचि ब़ढ़ सकती है। नये वस्त्र एवं आभूषण खरीदने का योग बन सकता है। भाग्योदय का भी योग बन सकता है। बहुमुखी कार्य करने से जातक को चारों तरफ से लाभ का योग बन सकता है। जिससे जातक आनन्दित हो सकता है। अपनी कर्मठता से जातक बिगड़े कार्य को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। विरोधियों एवं शत्रुओं को क्षमा करके उनका दिल जीत सकता है। जिससे जातक की यशकीर्ती में वृद्धि हो सकती है। भाग्य जातक का साथ देगा जिससे जातक को कोई महत्वपूर्ण पद या बड़ा लाभ या धन प्राप्ति का प्रबल योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Libra Horoscope October 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। यशकीर्ती में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जातक अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। निरन्तर कर्मठता एवं दूरदृष्टि से हर कार्य को पटरी पर लाना और उसे ऊँचाई प्रदान करने में जातक को सफलता मिल सकती है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते है। सूर्य को जल देने से जातक का प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। जातक यदि सरकारी सेवा या राजनीति में होगा तो बड़े पद की प्राप्ति का योग बन सकता है। इस माह जातक का उत्साह निरन्तर बना रहेगा। जातक के कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने का योग बन सकता है। थोड़ी सी असावधानी एवं इस राशि के जातकों का यदि महादशा एवं अन्तरदशा अनुकूल नहीं होगी तो आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधित दबाव का भी योग बन सकता है। लेकिन यदि महादशा अनुकूल रहेगी तो हर दृष्टि से स्थितियाँ अनुकूल होगीं। जातक कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल हो सकता है। जातक अपने नेतृत्व शक्ति को ऊँचाई पर ले जाने का प्रयास कर सकता है। लेकिन विरोधियों की सक्रियता के कारण जातक के नेतृत्व पर प्रश्न चिह्न खड़ा हो सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। सूर्य को जल दे और किसी देवी की पूजा करें तो बाधाओं में कमी आयेगी जातक की गतिशीलता बढ़ेगी।

Libra Horoscope November 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अच्छे मकान वाहन एवं वस्त्र आभूषण आदि खरीदने का योग बन सकता है। घर में भी पारिवारिक जनों की उन्नति के कारण सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। मानसिक उत्साह निरन्तर बना रहेगा। कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य के सिद्ध होने का योग बन सकता है। शुभ दशायें यदि चल रही होगी तो जमीन जायजात घर खरीदने का प्रबल योग बन सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने का अवसर मिल सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने का प्रबल योग है लेकिन स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान बनायें रखें। थोड़ी सी लापरवाही स्वास्थ्य संबंधित परेशानी बढ़ा सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है। कभी-कभी अविश्वास की स्थितियाँ बन सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से प्रेम संबंधित स्थितयों को अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। अविवाहितों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। विवाह का प्रबल योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। दुर्गा चालीसा का पाठ करने पर स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Libra Horoscope December 2023 in Hindi: यह माह जातक के लिए हर दृष्टि से अनुकूल रहेगा। शुक्र अपनी राशि तुला में रहेगा। जिससे जातक के हर बिगड़े कार्य पटरी पर आ सकते है। जातक अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने का योग बन सकता है परिवार के लोगों की उन्नति करने से जातक का मन उत्साहित हो सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी प्रबल योग है। जातक संभ्रांत जीवन जीने का प्रयास कर सकता है। बड़े धन लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी महिला मित्र जातक को बड़े धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। धन धान्य से जातक पूर्ण होगा। शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। न्यायालय के कार्यो में भी सुधार होगा। लम्बे समय से चले आ रहे मुकदमें से मुक्ति मिलने का योग बन सकता है। निरन्तर सक्रिय बने रहे। स्त्री सुख का प्रबल योग है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है। कला संगीत से जुड़े जातकों के लिए समय अनकूल है किसी बड़ी संगीतमय रचना या किसी कलात्मक अभिनय से जातक की बड़ी पहचान बन सकती है जिससे जातक की लोकप्रियता में अचानक वृद्धि हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताहअनुकूल है। बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी देवी की पूजा एवं शुक्र का मंत्र करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk