एक सीधा इंसान तभी बुरे रास्‍ते पर चलता है जब उसके साथ कुछ अनहोनी होती है। ऐसा ही कुछ डकैत फूलन देवी के साथ हुआ। 11 साल की उम्र में शादी और फिर 15 साल की उम्र में गैंग रेप ने फुलन को अंदर से झकझोर दिया था। तब मजबूरन उसे जुर्म का रास्‍ता अपनाना पड़ा। तो आइए आज 25 जुलाई को फूलन की पुण्‍यतिथि पर जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ अहम तारीखें....



1979 :-
पति द्वारा घर से निकाले जाने के बाद फूलन देवी वापस अपने पिता के पास आकर मजदूरी करने लगी। तभी एक दिन गांव के कुछ सवर्णों ने फूलन का बलात्कार कर दिया। फूलन इंसाफ के लिए दर-दर भटकती रही लेकिन उसे इंसाफ न मिला। फिर उसने साल 1979 में डकैत का एक अलग गैंग बनाया।

1983 :-
तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से 1983 में फूलन देवी से सरेंडर करने को कहा गया। जिसे फूलन ने मान लिया।

1994 :-
साल 1994 में फूलन देवी की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म 'बैंडिट क्वीन' बनी थी। इस फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था और फूलन देवी का किरदार सीमा विश्वास ने निभाया था।

1998 :-
दो साल तक सांसद रहने के बाद 1998 चुनाव में फूलन देवी को अपनी सीट हारनी पड़ी थी।

2001 :-
25 जुलाई 2001 को शेर सिंह राणा नाम के एक शख्स ने फूलन को उनके आवास पर गोली मारी दी। जिससे उनकी मौत हो गई।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari