New Parliament Building : पीएम मोदी ने नए संसद भवन को देश को समर्पित कर दिया है। आइए यहां जानें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नए संसद भवन की 5 खास बातें...


नई दिल्ली (एजेंसियां)। New Parliament Building : पीएम मोदी ने 28 मई देश के नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया है। भारत के इस नए संसद भवन की चर्चा देश ही नहीं विदेश तक हो रही है। नया संसद भवन काफी शानदार है। इसे अनेकता में एकता का प्रतीक कहा जा रहा है। यहां पर राजदंड, राष्ट्रीय चिह्न, ट्राइएंगल डिजाइन, मयूर-कमल-बरगद थीम जैसी तमाम यूनीक चीजें शामिल की गयी हैं। इसके अलावा यह काफी हाइटेक व आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां सिक्योरिटी भी काफी टाइट है। यहां के आफिसेज &अल्ट्रा-मॉडर्न&यतरीके के बनाए गए हैं। राजदंड


संसद भवन में सेंगोल यानी कि राजदंड स्थापित किया गया। राजदंड का अर्थ है कि किसी के साथ अन्याय नहीं किया जा सकता है। यह एक पांच फीट लंबी छड़ी है। इसके सबसे ऊपर भगवान शिव के वाहन व न्याय व निष्पक्षता के प्रतीक नंदी विराजमान हैं। राजदंड की काफी तारीफ हो रही है। संसद भवन का ट्राइएंगल डिजाइन

संसद भवन ट्राइएंगल यानी तिकोना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह त्रिकोणीय आकार में इसलिए है क्योंकि यह त्रिकोणीय भूखंड पर बना है। वहीं धार्मिक मान्यता के आधार पर पवित्र धर्मों में &त्रिभुज&य का विशेष महत्व है। वहीं तीन देवता या त्रिदेव भी त्रिभुज के प्रतीक हैं। इसलिए यह बहुत ही शुभ है। मयूर-कमल-बरगद थीम पर इंटीरियरनए संसद भवन का इंटीरियर भी काफी खास है। इसके इंटीरियर में तीन राष्ट्रीय कमल, मोर और बरगद का पेड़ शामिल किए गए हैं। इसमें लोकसभा की थीम राष्ट्रीय पक्षी मोर पर, राज्यसभा की थीम राष्ट्रीय फूल कमल पर आधारियत है। वहीं इसके सेंट्रल लाउंज में बरगद का पेड़ की थीम दी गयी है।

Posted By: Shweta Mishra