टोक्यो से 297 किलोमीटर उत्तर पूर्व में देर शाम भूकंप की सूचना है। एनएससी ने बताया कि इससे किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

टोक्यो (एएनआई)। भूकंप से बुधवार को जापान हिल गया। नेशनल सेंटर फाॅर सिस्मोलाॅजी (एनएससी) की सूचना के मुताबिक, बुधवार को रेक्टर स्केल पर 7.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप दर्ज किया गया।

Earthquake of Magnitude:6.1, Occurred on 16-03-2022, 20:04:28 IST, Lat: 37.72 & Long: 141.62, Depth: 62 Km ,Location: 287km NE of Tokyo, Japan for more information download the BhooKamp App https://t.co/X6C8qIs6ly pic.twitter.com/55VLLJKddc

— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) March 16, 2022
किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टोक्यो से 297 किलोमीटर उत्तर पूर्व में शाम 8:06 बजे भूकंप आया। एनएससी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी साझा की। साथ ही यह भी बताया कि इससे किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh