सबसे मंहगा सूट पहनना हो या फिर सिर के बल खड़े हो जाना। हम भारतीय हमेशा ही कुछ न कुछ कमाल जरूर करते हैं। अब 2016 में ही देख लीजिए इस साल भारत के कोने-कोने से लोगों ने अजब-गजब कारनामे किए। और तो और यह कारनामे गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो गए...आइए पढ़ें कौन-कौन है इस लिस्‍ट में...



2. सबसे बड़ा प्लॉस्टिक कप पिरामिड :
दिल्ली में रहने वाले कुशाग्र तयाल के नाम सबसे बड़ा प्लॉस्टिक कप पिरामिड बनाने का रिकॉर्ड है। कुशाग्र ने इसी साल नई दिल्ली के तयागराज स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में 22 फीट ऊंचा पिरामिड तैयार किया था। इसको बनाने में 57,000 प्लॉस्टिक कप लगे थे।

4. सबसे ज्यादा महिला हुईं शामिल :
हैदराबाद का बाथूकम्मा फेस्टिवल इस बार काफी खास रहा। अक्टूबर में मनाए जाने वाले इस त्यौहार में काफी संख्या में महिलाएं हिस्सा लेती हैं। लेकिन इस बार महिलाओं की संख्या 9,292 पहुंच गई जोकि दुनिया में किसी भी फेस्टिवल में पहुंचने वाली महिलाओं की संख्या में सबसे ज्यादा है। यह रिकॉर्ड भी गिनीज बुक में दर्ज हो गया।

6. सबसे ज्यादा हेयरकट :
सूरत में रहने वाली हेयरड्रेसर शीतल कल्पेश शाह ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। शीतल ने लगातार 24 घंटे तक हेयर कटिंग की और इस दौरान उन्होंने 571 लोगों के बाल काटे। जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

8. सबसे ज्यादा लोगों ने किया शीर्षासन :
इसी साल दिसंबर में चेन्नई में वर्ल्ड योग फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। जिस दौरान 648 लोगों ने सिर के बल खड़े होकर (शीर्षासन) किया। जोकि एक रिकॉर्ड है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari