बॉलीवुड के बच्‍चन खानदान की बहू ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन जल्‍द ही पर्दे पर कम उम्र के हीरो के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। वैसे तो ऐश्‍वर्या ने अपने कमबैक के बाद दो फिल्में की दोनों ही बॉक्‍स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। ऐश अपनी आने वाली फिल्म से फैन्स को वो दे पाएंगी जिसके लिए उनके फैन्स सालों से तरस रहे हैं। ऐश की अगली फिल्म ‘ऐ दिल है मुशील’ एक रोमांटिक फिल्म है। फिल्‍म मे उनके साथ बॉलीवुड के तमाशा ब्‍याय रणवीर कपूर रोमांस करते हुए नजर आएंगे। जी हाँ ऐश अपनी उम्र से छोटे लड़के के साथ बड़े पर्दे आर रोमांस करती दिखाई देंगी जो यकीनन काफी दिलचस्प होगा। आज हम आप को बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही जोडि़यों के बारे मे बताएंगे जिसमे बड़ी उम्र की हीरोइन ने अपनी कम उम्र के हीरों संग ना सिर्फ रोमांस फरमाया बल्कि इंटीमेट सीन्‍स भी दिए हैं।


2- करीना कपूर- इमरान खान जब करीना कपूर और इमरान खान के एक साथ फिल्म मे रोमांस करने की खबरें आई थीं तब बहुत बवाल हुआ था लेकिन दोनो स्क्रीन पर बहुत अच्छे कपल लग रहे थे। दोनो की पहली फिल्म एक मै और एक तू के बाद दोनो ने गोरी तेरे प्यार मे जबजस्त रोमांस किया। 4- कल्कि कोचिलीन- आदित्य रॉय कपूरकल्कि कोचिलीन और आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म जवानी है दीवानी मे सर्पोटिंग रोल निभाए थे। दोनो का किरदार रोमांस से घिरा हुआ था जिसे उन्होंने फिल्म के अंत तक बखूबी निभाया। कल्कि आदित्य से दो साल बड़ी हैं लेकिन दोनो की शानदार केमिस्ट्री ने फिल्म मे जान डाल दी थी। 6- बिपाशा बसु- रणवीर कपूर


बचना ए हसीनो फिल्म मे बिपाशा ने रणवीर के साथ ना सिर्फ रोमांस किया बल्कि इंटीमेट सीन्स भी दिए। जबकि बिपाश रणवीर से काफी बड़ी हैं। इसके बाद बिपाशा ने आ देखें जरा मे नील नितिन मुकेश के साथ रोमांस किया। दोनो ही अभिनेता बिपाशा से चार साल छोटे थे। रणवीर और बिपाशा का रोमांस तो पर्दे पर जमा लेकिन नील के साथ बिपाशा कुछ बड़ी नजर आई।

8- कोंकणा सेन- शर्मा रणवीर कपूरकोंकणा और रणवीर की जोड़ी मे पर्दे पर दोनो के बीच उम्र का फासला साफ नजर आ रहा था लेकिन दोनो ने पर्दे पर किसी तरह अपने रोमांस को जारी रखा। कोंकणा सेन शर्मा रणवीर से चार साल बड़ी हैं। दोनों ने वेकअप सिड मे एक साथ काम किया। फिल्म की कहानी भी एक औरत और कॉलेज ब्याय की है।9- ऐश्वर्या राय बच्चन- अभिषेक बच्चनये तो सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या ने अपने से दो साल छोटे अभिषेक बच्चन से शादी की और वो बच्चन खानदान की बहू बनीं। दोनों ही पति-पत्नी ने कई फिल्मो रावण, गुरु, सरकार राज उमराव जान मे काम किया। यह रियल लाइफ कपल स्क्रीन पर भी अपना जलवा बरकरार रखता है। दोनो एक साथ बहुत खूबसूरत लगते हैं।

Entertainment News inextlive from Entertainment News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra