Horoscope Today 12 February: कर्क वालों के खर्च आज बढ़ेंगे, वृष वाले अपना काम दूसरों पर काम न छोड़ें, वर्ना !!
Horoscope Today 12 February 2020
Born Today : Claudia Ciesla, Model & Actressवृष (Taurus) : कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें- दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करने का प्रयास करें।
मिथुन (Gemini) : आज बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें कुछ परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न जाएं, तो बेहतर होगा।कर्क (Cancer) : इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम भी देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। कमाई के साथ-साथ व्यय भी समान रूप से बना रहता दिखाई देगा। क्या न करें- आपकी मेहनत कम नहीं होगी, लेकिन भटकाव से बचें।
सिंह (Leo) : आज आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है। आप मेहनत से भागेंगे नहीं। आपके प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। घरेलू जीवन में व्यस्तता रहेगी। क्या न करें- संबंधों में मधुरता लाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे।कन्या (Virgo) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बातों को लेकर विरोधाभास और चिंता अधिक देखी जा सकती है। क्या न करें- आज आप कुछ लोगों के कारण परेशान हो सकते हैं।Bejan Daruwalla Monthly Horoscope February 2020: फरवरी का महीना छोटा जरूर है, लेकिन बदलकर रख देगा मेष से लेकर मीन राशि वालों की जिंदगीतुला (Libra) : आज छात्रों को मिले-जुले फलों की प्राप्ति होगी। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। क्या न करें- आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है।
वृश्चिक (Scorpio) : आज काम के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहने वाला है। यदि किसी नए स्थान पर हैं, तो विरोधियों से सामना होगा। शुरुआत में दिक्कत अधिक होगी। क्या न करें- आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।धनु (Sagittarius) : आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे, लेकिन आप अपने संघर्ष द्वारा उन स्थितियों पर विजय पा सकने में कामयाब भी होंगे। क्या न करें- आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं।Arthik Rashifal 2020: 9 से 15 फरवरी - नौकरी, व्यापार या शेयर बाजार में किस्मत चमकाने के लिए पढ़ें इस हफ्ते का अपना आर्थिक राशिफलमकर (Capricorn) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का सोचेंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहने वाले हैं। क्या न करें- आज सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें।कुंभ (Aquarius) : आज आप व्यस्त अधिक रह सकते हैं। अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। इस समय आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देती है। क्या न करें- आज कटाक्ष के चलते आप दूसरों को आहत कर सकते हैं।
मीन (Pisces) : आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक-दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। क्या न करें- आज बड़े फैसले लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें।