- कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गई छेड़छाड़

- लगातार दो दिन बवाल होने के बाद भी अलर्ट नहीं पुलिस

- रक्षा बंधन के मौके पर सिटी में नहीं देखने को मिली पुलिस

- पुलिस की लापरवाही ने पब्लिक का कर दिया जीना मुहाल

Meerut: सोतीगंज में लगातार दो दिन छेड़खानी को लेकर सांप्रदायिक बवाल हुआ। युवती के साथ जबरन धर्म परिवर्तन और गैंग रेप के मामले में सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन हुए। इसके बावजूद पुलिस की सुस्ती नहीं टूटी। रक्षा बंधन के मौके पर सार्वजनिक जगहों पर पुलिस दिखाई तक नहीं दी। आई नेक्स्ट रिपोर्टर ने सिटी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें पुलिस के दावों की पोल खुलती नजर आई। ऐसे में सवाल जायज है कि पुलिस वारदात होने पर ही क्यों जागती है?

कानून व्यवस्था बड़ी चुनौती

पुलिस अधिकारी छेड़छाड़ के मामलों को बड़ी चुनौती मानकर चल रहे हैं। इसको लेकर शासन ने आईजी, डीआईजी और एसएसपी को गंभीरता से लेने के लिए निर्देश दिए हुए हैं। लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। पुलिस वहीं अपनी मस्त चाल से काम कर रही है। छेड़छाड़ के विरोध में तो डीआईजी के। सत्यनारायण ने तो स्वयं कमान संभाली थी। पुलिस कर्मियों को सिविल ड्रेस में खड़ा कर दिया था। लेकिन कुछ ही दिनों में इस अभियान की भी हवा निकल गई। केवल डीआईजी के इस अभियान पर पुलिस कर्मी दो दिन ही खरे उतर सकें।

कंट्रोल रूम में आई शिकायतें

ऐसा नहीं है कि कंट्रोल रूम में छेड़खानी के संबधित शिकायत नहीं आ रही हैं। कंट्रोल रूम में भी लोग मनचलों की शिकायत करते हैं। रक्षाबंधन पर मनचलों ने बहू-बेटियों के खिलाफ खूब छेड़छाड़ की गई। मोदीपुरम, इंचौली, पटेल नगर समेत तमाम इलाकों के लोगों ने मनचलों की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम में फोन किया। कंट्रोल रूम में रक्षाबंधन के पर्व पर पांच शिकायतें छेड़खानी और अभद्रता से संबधित आई थी।

पुलिस का निशान तक नहीं

आई नेक्स्ट रिपोर्टर सबसे पहले भैंसाली रोडवेज बस स्टैंड पहुंचा। यहां बहन अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए दूर दराज से आ-जा रही थी। यहां इनकी सिक्योरिटी के लिहाज से बात करें तो कोई उचित फोर्स यहां तैनात नहीं था।

केवल ट्रैफिक पुलिस

जीरोमाइल पर भी कोई सिक्योरिटी नहीं देखने को मिली। यहां ट्रैफिक पुलिस कर्मी टै्रफिक को निकालते हुए जरूर नजर आए। आई नेक्स्ट रिपोर्टर करीब डेढ़ घंटे खड़े रहे। इस दौरान कोई पुलिस की जीप या फैंटम नहीं देखी गई।

बिल्कुल भी चौकसी नहीं

हापुड़ बस स्टैंड पर भी कोई चौकसी नहीं थी। यहां लिसाड़ी गेट और नौचंदी दो थाना एरिया की सीमा लगती हैं। इसके बावजूद यहां कोई बहू-बेटियों के लिए अलग से सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी। जो गंभीर विषय है।

छेड़खानी के मामले

क्। आठ अगस्त ख्0क्ब् को सोतीगंज में एक दरिंदे ने पांचवीं क्लास की स्टूडेंट के साथ न केवल छेड़खानी की बल्कि उसको उठाकर ले जाने का भी प्रयास किया। स्टूडेंट के दादा ने आरोपी की पकड़कर धुनाई की फिर सदर बाजार पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद एरिया में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था।

ख्। नौ अगस्त ख्0क्ब् को सोतीगंज के रविंद्र पुरी में एक युवती के साथ घर के सामने रहने वाले दो भाईयों ने छेड़खानी कर दी थी। जिसके बाद दो संप्रदाय के लोगों में पथराव और मारपीट तक की नौबत आ गई थी। यहां थाने में भी दोनों संप्रदाय ने भी एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांगी की थी।

फ्। ख्फ् जून को एक युवती के साथ घर के सामने रहने वाले एक युवक ने छेड़खानी की थी। विरोध करने पर कुछ दिन बाद अपनी बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर फरार होने का प्रयास किया था। परिजनों ने इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लेकिन हल्की धाराओं में मुकदमा कायम होने के चलते आरोपी पर सही से कानून का शिकंजा नहीं कस सका था। आखिर में बेटी को पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी।

ब्। ख्फ् जुलाई ख्0क्फ् में थाना लालकुर्ती एरिया के हंडिया मोहल्ले में छेड़खानी के मामले में दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। पथराव और फायरिंग की भी नौबत आ गई थी। यहां घोसी मोहल्ला, जामुन मोहल्ला, बकरी मोहल्ला में भी अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया गया था।

भ्। क्म् जून ख्0क्ब् को सीसीएसयू के लॉ डिपार्टमेंट की स्टूडेंट ने टीचर पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। विरोध करने पर पति से मारपीट करने की भी धमकी दी थी। इस संबंध में मेडिकल थाने में मुकदमा कायम किया गया था।

म्। ख्0 जून ख्0क्ब् को कंकरखेड़ा की एरिया एक मोहल्ले में दो बहनों के साथ मनचलों ने छेड़खानी कर दी थी। इस संबंध में पीडि़ता आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी से भी मिली थी। कंकरखेड़ा पुलिस ने दबाव बनने के बाद मुकदमा भी दर्ज कर लिया था।

7. अभी कुछ दिन पूर्व परतापुर थाना एरिया की एक आटो मोबाइल कंपनी में काम करने वाली रिसेपनिस्ट ने एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इस मामले में परतापुर थाने में भी शिकायत की गई थी।

8. क्ख् जुलाई ख्0क्ब् को कोतवाली के सामने इस्माइल कॉलेज से पढ़कर वापस लौटी रही हुमांयू नगर की तीन छात्राओं के साथ एक मनचले ने छेड़खानी कर दी थी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।

इन्होंने कहा

रक्षाबंधन का त्योहार सही से संपन्न हो गया है। सभी थानेदारों को जगह-जगह घूमने के निर्देश दिए थे। कहीं भी किसी प्रकार की परेशानी वाली बात सामने नहीं आई।

-ओमप्रकाश

एसपी सिटी

Posted By: Inextlive