बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक लंबी छुट्टियों के बाद अपने काम पर वापस लौट आईं हैं। इसकी जानकारी अनुष्का ने सोशल मडिया के जरिये दी है। बता दें कि शादी के बाद फिल्म के सेट पर अनुष्का का स्वागत भव्य तरीके से किया गया यहां तक उनके वैनिटी वैन को भी पूरे फूलों से सजाया दिया गया था।

महीनेभर वेकेशन मनाकर लौटीं अनुष्का
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी करने के साथ करीब महीनेभर वैकेशन मनाकर अनुष्का शर्मा शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के सेट पर वापस लौट आईं हैं। इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम ने अनुष्का का फूलों और ग्रीटिंग कार्ड से भव्य स्वागत किया और उनकी वैनिटी वैन को खास तौर पर सजाया।


सोशल मीडिया के जरिये अनुष्का ने दी जानकारी
इस बात की जानकरी अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करके दी है। बता दें कि अनुष्का तस्वीर में बहुत खुश नजर आ रही हैं। उनके एक हाथ में कॉफी और दूसरे हाथी में ग्रीटिंग कार्ड्स नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनकी वैनिटी बैन को भी वायलेट रंग के फूलों से सजाया गया है।

 

फिल्म में अनुष्का के साथ कैटरिना

अनुष्का शर्मा साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद फिर से अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हो गईं हैं। आनंद एल राय की इस फिल्म में अनुष्का के अलावा शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। बता दें कि शाहरुख खान ने हाल ही में इस फिल्म का एक छोटा सा टीजर रिलीज किया है, जिसमें वो बौने अवतार में नजर आते है।

 

 

Posted By: Mukul Kumar