प्रमुख सचिव नगर विकास का आया लेटर, निगम विस्तार की कवायद शुरू
- नगर निगम एरिया में शामिल होने वाले 31 नए गांवों की लिस्ट तैयार
- 70 से 90 हो सकती है वार्डो की संख्या, नगरीय सुविधाओं की जरूरतों को लेकर सर्वे में जुटे अधिकारी GORAKHPUR: प्रमुख सचिव नगर विकास के पत्र के बाद नगर निगम विस्तार की कवायद तेज हो गई है। निगम एरिया में शामिल होने वाले 31 नए गांवों की लिस्ट तैयार की ली गई है। इसमें देवरिया बाईपास, पिपराइच, देवरिया और महराजगंज रोड पर सर्वाधिक विस्तार होगा। विस्तार से वार्डो की संख्या 70 से बढ़कर 90 तक पहुंच सकती है। निगम के अधिकारी विस्तार के बाद नगरीय सुविधाओं की जरूरतों को लेकर सर्वे करने में जुट गए हैं। कमिश्नर के पास फाइलवर्ष 2017 में नगर निगम बोर्ड ने शहर विस्तार पर मुहर लगा दी थी। तब 43 गांवों तक विस्तार का दावा किया जा रहा था। लेकिन नई कवायद के बाद 31 गांवों की लिस्ट फाइनल की गई है। विस्तार को लेकर तैयार फाइल फिलहाल कमिश्नर के पास है। उम्मीद है कि सीएम से चर्चा के बाद पूरी रिपोर्ट प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजी जाएगी। नगर निगम के अधिकारी प्रमुख सचिव द्वारा भेजे गए प्रोफार्मा पर रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं। इसमें जनसंख्या घनत्व, प्रति व्यक्ति आय-व्यय, कृषि क्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई आदि को लेकर आंकड़ा जुटाया जा रहा है। बता दें कि वर्ष 2000 में नगर निगम का अंतिम बार विस्तार हुआ था। तब निगम में कुल 60 वार्ड थे।
90 वार्ड होने की संभावना फिलहाल नगर निगम में 70 वार्ड हैं, विस्तार के बाद कुल 90 वार्ड होने की संभावना है। अभी नगर निगम का दायरा 147 वर्ग किमी में है, नए विस्तार के बाद नगर निगम का दायरा 210 वर्ग किमी होने की उम्मीद है। नगर निगम की जनगणना फिलहाल 12 लाख के आसपास है, यह संख्या 15 लाख हो जाएगी। अभी तक शहर में 70 निर्वाचित और 10 मनोनीत पार्षद हैं। विस्तार के बाद पार्षदों की संख्या 90 हो सकती है। वहीं मनोनीत पार्षदों की संख्या 15 हो सकती है। नगर निगम विस्तार से ये होंगे फायदे - 2011 की जनगणना के मुताबिक शहर की जनसंख्या 7 लाख है। 10 लाख से कम जनसंख्या होने से कई केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। - शहरी क्षेत्र का विस्तार होगा। जो गांव शहर से सटे होने के बाद भी नगरीय सुविधाओं से वंचित हैं उन्हें स्ट्रीट लाइट, सड़क, नाली, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।नगर निगम क्षेत्र में शामिल होंगे ये राजस्व ग्राम
- सिक्टौर तप्पा हवेली - रानीडीहा - सूबा बाजार - जंगल सिकरी - भरवलिया बुजुर्ग - कजाकपुर - बड़गो - मनहट - गायघाट बुजुर्ग - पथरा - बाघरानी - गायघाट खुर्द - सेमरा देवी प्रसाद - गुलरिहा - मुडिला उर्फ मुडेरा - मिर्जापुर तप्पा खुटहन - करमहा - जंगल तिनकोनिया नंबर एक - जंगल बहादुर अली - नुरूद्दीन चक - चकरा दोयम - चकरा सेयम - रामपुर तप्पा हवेली - सेन्दुली बेन्दुली - कठवतिया - पिपरा तप्पा हवेली - झरवा - हरसेवकपुर नंबर दो - लक्ष्मीपुर तप्पा कस्बा - उमरपुर तप्पा खुटहन - जंगल हकीम नंबर 2 वर्जन प्रमुख सचिव नगर विकास की तरफ से मिले प्रोफार्मा के आधार पर आंकड़ा जुटाया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र में 31 नए गांव लिए जाएंगे जिसकी लिस्ट फाइनल हो गई है। विस्तार को 2017 में ही नगर निगम बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। रिपोर्ट तैयार कर जल्द प्रमुख सचिव को भेज दी जाएगी। शहर विस्तार से तान लाख से अधिक लोगों को नगरीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा। डीके सिन्हा, अपर नगर आयुक्त