इन दिनों ब्रेक्‍सिट पूरी दुनिया में चर्चा में हैं। ब्रिटेन में यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद बड़ी संख्‍या में लोग हैरत में हैं। हालांकि बहुत कम जानते हैं कि इसकी घोषणा काफी पहले हो गई थी। बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा द्वारा की गई भविष्‍यवाणी अब सच साबित हो गई है। इन अंधे बाबा ने दुनिया के कई देशों को लेकर बड़े ऐलान किए थे जिनमें से काफी तो सच हो चुके है और कुछ अभी बाकी हैं।

दुनिया के लिए तबाही
बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा इस दुनिया में फ्रेंच एस्ट्रॉलोजर नास्त्रेदमस ने जानी जाती हैं। इन्हें लेडी नास्त्रेदमस भी कहा जाता है। आज भले ही वह इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी भविष्यवाणियां सच साबित हो रही हैं। 85 साल की उम्र में 1996 में इस दुनिया को अलविदा कहने वाली बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों में ब्रेक्सिट एक बड़ा उदाहरण है। आज लोग उन्हें याद कर रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया था 20 साल बाद यानी कि 2016 में मुसलमानों द्वारा यूरोप पर आक्रमण किया जाएगा। यूरोप के इस्लामीकरण की प्रक्रिया जारी हो जाएगी। ऐसे में लोगों का मानना है कि ये ब्रेक्सिट उसी दिशा की ओर इंगित कर रहा है। ये यूरोप का भविष्य तय हो रहा है। इसके अलावा उनका कहना था कि ये तीसरा विश्वयुद्ध पूरी दुनिया के लिए तबाही लेकर आएगा।

आंखों की रोशनी खोई
बाबा वेंगा को लेकर कहा जाता है कि जब वह महज 12 साल की थी। उस समय एक रेतीला तूफान आया था। जिसमें वह फंस गई थी। इसके बाद आंखों में धूल जाने की वजह से उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। हालांकि उन्होंने अपने अंधेपन को अपनी कमजोरी नहीं बनने दी। वह धीरे-धीरे दुनिया को देखने का प्रयास करती थीं। वह ज्यादा से ज्यादा से समय अकेले में बिताती थीं। इसके बाद वह लोगों के बारे में भविष्यवाणियां करने लगी। वह साबित होने लगी। उनके ऐलान सही साबित होने पर लोग उनके पास आगे होने वाली गतिविधियों को जानने के लिए आने लगे। उनके पास पूछने वालों की लंबी लाइन लगती थी। अपने इसे कौशल के चलते ही उन्होंने दुनिया को लेकर कई बडी भविष्यवाणियां की थीं। जो आज सही साबित हो रही हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra