- बकरीद के मौके पर गांधी मैदान में पुलिस की भारी बंदोवस्ती

- किसी भी तरह के हादसे से निपटने की थी पूरी तैयारी

- गांधी मैदान समेत तमाम ईदगाह में अता की गयी नमाज

PATNA : गांधी मैदान में संडे की रात छह बजे से दिन के नौ बजे तक पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के बीच बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान फ्0 हजार से अधिक मुस्लमानों ने एक साथ नमाज अदा कर अल्लाह ताला से अमन चैन रखने की गुजारिश की। इस दौरान शहर के विभिन्न ईदगाह में बकरीद की नमाज अता करने वालों का ताता लगा हुआ था। सुबह छह बजे से ही विभिन्न ईदगाह में लोगों का आना शुरू हो गया था। इस नमाज में हर एज ग्रुप के लोगों ने जमकर सिरकत की। खुशी व भाईचारे के बीच लोगों ने आपस में गला लगा कर एक दूसरे को बधाई भी दी। इसके बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में कुर्बानी भी दी और जमकर दावत का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बंदी सा नजारा था। वहीं दावत का दौर देर रात तक विभिन्न एरिया में चलते रहा।

एडमिनिस्ट्रेशन ने हर तिनके की जांच की

रावण वध हादसे से सबक लेते हुए बकरीद की तैयारी में एडमिनिस्ट्रेशन ने कोई कसर नहीं छोड़ा था। गांधी मैदान से लेकर तमाम भीड़-भाड़ वाले ईदगाह में एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से पूरी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। गांधी मैदान में संडे की शाम छह बजे के बाद से ही एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस की पूरी तैनाती थी। हर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही थी। यहीं स्थिति जंक्शन और अशोक राजपथ सहित तमाम ईदगाह में देखा गया था।

Posted By: Inextlive