बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग का पहला चरण आज सुबह शुरु हो गया। फर्स्ट फेज में 71 सीटों पर मतदान होना है। इसी के साथ आज 1066 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा।

नई दिल्ली (एएनआई)। बुधवार को सुबह 7 बजे बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों के 71 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शुरू हुआ। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 42, जनता दल (यूनाइटेड) के 35, भाजपा के 29, कांग्रेस के 21 और वाम दलों के 8 सहित कुल 1,066 उम्मीदवार मैदान में हैं।

2 करोड़ से ज्यादा हैं मतदाता
कुल 2,14,84,787 मतदाता आज EVM में मतदान करेंगे। पहले चरण में नीतीश कुमार कैबिनेट के करीब आधा दर्जन मंत्री मैदान में हैं: प्रेम कुमार जो गया टाउन से चुनाव लड़ रहे हैं, जहानाबाद से कृष्ण नंदन वर्मा, निराला से संतोष कुमार निराला, दिनारा से जय कुमार सिंह, राम नारायण मंडल बांका से और विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से। पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां राजद ने बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को खड़ा किया है।

ये बड़े नाम उतरे हैं चुनावी रण में
पहले चरण के मतदान में जाने वाली अन्य सीटों में जमुई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है, जहाँ भाजपा ने राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी को मैदान में उतारा। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार 26 अक्टूबर की शाम को समाप्त हो गया।बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू-बीजेपी गठबंधन और महागठबंधन (आरजेडी, कांग्रेस और अन्य) और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जो त्रिशंकु विधानसभा के मामले में किंगमेकर की भूमिका निभा रही है।

जानें सीटों का बंटवारा
एक तरफ NDA है जिसमें JD-U (115 सीटें), BJP (110 सीटें), Vikassheel Insaan पार्टी (11 सीटें) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (7 सीटें) शामिल हैं। वहीं महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया और राजद (144 सीटें) और 70 सीटों के साथ कांग्रेस का गठन किया। अन्य गठबंधन सहयोगियों में सीपीआई-एमएल (19 सीटें), सीपीआई (6 सीटें), और सीपीआईएम (4 सीटें) शामिल हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari