Bankipur Bihar Assembly Election Result 2020 update बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट भी पर कांटे की टक्कर रहीं। यहां पर प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया और शत्रुघ्र सिन्हा के बेटे लव सिन्हा कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमाने उतरे थे। हालांकि इन सबको बीजेपी के नितिन नवीन में टक्कर देते हुए शानदान जीत दर्ज की।

कानपुर (इंटरनेट-डेस्क)। Bankipur Bihar Assembly Election Result 2020 live update बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट से प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चुनावी मैदान में रहीं। वहीं शत्रुघ्र सिन्हा के बेटे लव सिन्हा कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमाने उतरे थे। लव सिन्हा बॉलीवुड अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे हैं और पुष्पम प्रिया चौधरी राजद नेता और पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी हैं। पुष्पम प्लुरल्स पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी थीं। यहां इन सबको भारतीय जनता पार्टी से तीन बार के विधायक रहे नितिन नवीन ने चुनावी मैदान में टक्कर दी। नितिन नवीन को 83068 वोट मिले। वहीं लव सिन्हा को 44032 वोट और पुष्पम प्रिया चाैधरी को 5189 वाेट हासिल हुए। लव सिन्हा बांकीपुर से राजनीतिक शुरुआत कर रहे
बांकीपुर विधानसभा सीट पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। पटना साहिब संसदीय सीट को 2009 से 2019 तक दो बार शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि सिन्हा 2019 में भाजपा के रविशंकर प्रसाद से यह निर्वाचन क्षेत्र हार गए थे। उनके पुत्र लव सिन्हा बांकीपुर से राजनीतिक शुरुआत कर रहे हैं, जहां उनके सामने भाजपा के अनुभवी नितिन नवीन हैं।
आशीष को 40,000 वोटों से हराया था नितिन ने
2015 में, नितिन ने कांग्रेस नेता कुमार आशीष को 40,000 वोटों से हराया था। नितिन को 60.19 फीसदी वोट शेयर के साथ 86,759 वोट मिले थे, जबकि आशीष 32.60 फीसदी वोट शेयर के साथ सिर्फ 46,992 वोट पा सके। 2010 के विधानसभा चुनाव में नितिन ने और भी बड़े बहुमत से जीत हासिल की थी। उन्होंने 72 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर हासिल किया था, जबकि उनके चैलेंजर को सिर्फ 16.40 प्रतिशत वोट शेयर मिले थे।

Bihar-Bankipur Result Status
O.S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 NITIN NABIN Bharatiya Janata Party 82873 195 83068 59.05
2 LUV SINHA Indian National Congress 43908 124 44032 31.3
3 SUSHIL KUMAR SINGH Nationalist Congress Party 442 0 442 0.31
4 ARVIND KUMAR SINGH Public Mission Party 520 0 520 0.37
5 INDRA KUMAR SINGH CHANDAPURI Jan Adhikar Party (Loktantrik) 584 0 584 0.42
6 TEJASWANI JYOTI Bhartiya Lok Chetna Party 461 2 463 0.33
7 DUKHAN PASWAN Rashtriya Jansambhavna Party 199 0 199 0.14
8 NITESH KUMAR Janta Dal Rashtravadi 354 0 354 0.25
9 PIYUSH KANT SINGH Bahujan Nyay Dal 139 0 139 0.1
10 PUSHPAM PRIYA The Plurals Party 5176 13 5189 3.69
11 VIKASH KUMAR ROY Bharatiya Momin Front 242 1 243 0.17
12 SANJEEV KUMAR Bhartiya Party (Loktantrik) 316 0 316 0.22
13 SUBODH KUMAR Shoshit Samaj Dal 531 0 531 0.38
14 SAURABH SINGH Bhartiya Sablog Party 727 0 727 0.52
15 ANANG BHUSHAN VERMA @BABLOO Independent 468 0 468 0.33
16 USHA DEVI SRIVASTAVA Independent 727 0 727 0.52
17 KAUSHAL KISHORE PANDEY Independent 487 0 487 0.35
18 JAYA LAXMI Independent 324 1 325 0.23
19 PAVAN KUMAR JHA Independent 118 0 118 0.08
20 PRABHASH CHANDRA SHARMA Independent 127 0 127 0.09
21 MANISH BARRIARR Independent 207 0 207 0.15
22 MUKND KUMAR Independent 204 0 204 0.15
23 NOTA None of the Above 1207 6 1213 0.86
Total 140341 342 140683

Bihar Assembly Elections 2020: ये हैं रोमांचक मुकाबले वाली सीटें, जिन पर तेजस्वी, जीतनराम और पप्पू यादव जैसे दिग्गज हैं उतरे

Madhepura, Bihar Assembly Elections Result 2020: Pappu Yadav JAPL Vs Nikhil Mandal JDU: पप्‍पू यादव का चलेगा सिक्‍का या मिलेगी हार

Hasanpur, Bihar Assembly Elections Result 2020: Tej Pratap Yadav RJD Vs Raj Kumar Ray JDU: तेज प्रताप के सामने जदयू से सीट छीनने की चुनौती

Raghopur, Bihar Assembly Elections Result 2020: Tejashwi Yadav RJD Vs Satish Kumar Yadav BJP: किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, आज पता चल जाएगा

Imamganj, Bihar Assembly Elections Result 2020: Jitan Ram Manjhi Vs Uday Narayan Choudhary RJD: तानें आज किसकी बदलेगी किस्मत और कौन जाएगा हार

यहां देखें Bihar Assembly Election Results 2020 live updates: बीजेपी , आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों का हाल

Posted By: Shweta Mishra