Madhepura Bihar Assembly Elections Result 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव में मधेपुरा सीट से जन अधिकार पार्टी जाप अध्यक्ष पप्पू यादव चुनाव लड़ हैं। इन्हें टक्कर देने के लिए आरजेडी ने मौजूदा विधायक चंद्रशेखर को एक बार फिर मैदान में उतारा था। वहीं जनता दल यूनाइटेड ने निखिल मंडल को टिकट दिया था। इन सबको टक्कर देते हुए आरजेडी के चंद्रशेखर ने जीत दर्ज की।

कानपुर (इंटरनेट-डेस्क)। Madhepura Bihar Assembly Election Result 2020 update पूर्व सांसद पप्पू यादव बिहार के मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े हैं।। पप्पू यादव का मुकाबला जदयू के निखिल मंडल, आरजेडी के चंद्रशेखर यादव से हुआ। आरजेडी उम्मीदवार ने शानदार जीत भी दर्ज की। , आरजेडी के चंद्रशेखर को 79839 वोट मिले हैं। जदयू के निखिल मंडल को 64767 वोट और पप्पू यादव को 26462 वोट मिले हैं। चंद्रशेखर यादव 2010 और 2015 में यहां से जीत चुके हैं।
जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के प्रमुख हैं पप्पू यादव
मधेपुरा निर्वाचन क्षेत्र को पप्पू यादव का गढ़ माना जाता है जो जन अधिकार पार्टी - लोकतांत्रिक के प्रमुख हैं। अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार मधेपुरा में यादवों की आबादी 40 प्रतिशत से अधिक है जो किसी भी तरह से चुनाव को स्विंग करने के लिए पर्याप्त है। 2014 में, पप्पू यादव ने जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव को हराकर मधेपुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र जीता था। तब राजद के उम्मीदवार पप्पू यादव ने 35.65 फीसदी वोट शेयर के साथ 3,68,937 वोट हासिल किए, जबकि शरद यादव महज 30.22 फीसदी वोट शेयर के साथ 3,12,728 वोट हासिल कर सके थे।
पप्पू यादव चार बार लोकसभा के लिए चुने गए
वहीं 2019 में होने वाले अगले आम चुनावों में अपनी सीट बरकरार नहीं रख सके। पप्पू यादव 97,631 वोट और 8.51 प्रतिशत वोट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर आए। वह जदयू के दिनेश चंद्र यादव से हार गए जिन्हें 54.42 फीसदी वोट शेयर के साथ 6,24,334 वोट मिले थे। राजद के शरद यादव को 28.14 प्रतिशत वोट के साथ 3,22,807 वोट मिले। पप्पू यादव चार बार - 1991, 1996, 1999 और 2004 में लोकसभा के लिए चुने गए हैं।

Bihar-Madhepura Result Status
O.S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 CHANDRA SHEKHAR Rashtriya Janata Dal 79839 0 79839 39.24
2 NIKHIL MANDAL Janata Dal (United) 64767 0 64767 31.83
3 SAAKAR SURESH YADAV Lok Jan Shakti Party 6326 0 6326 3.11
4 JANESHWAR SHARMA Log Jan Party - Secular, 818 0 818 0.4
5 GYANDEV BACHAN Lok Shakti Party (Loktantrik) 705 0 705 0.35
6 RAJESH RANJAN ALIAS PAPPU YADAV Jan Adhikar Party (Loktantrik) 26462 0 26462 13.01
7 SUNIL KUMAR SUMAN Proutist Sarva Samaj 837 0 837 0.41
8 AMARDEEP KUMAR Independent 1285 0 1285 0.63
9 UPENDRA KAMAT Independent 516 0 516 0.25
10 DINESH YADAV URF FAUJI Independent 1133 0 1133 0.56
11 MANDEV TANTI Independent 984 0 984 0.48
12 RANBEER RANJAN Independent 946 0 946 0.46
13 RAVINDRA KUMAR SAH Independent 1218 0 1218 0.6
14 LALAN KUMAR Independent 2825 0 2825 1.39
15 LALO RISHIDEV Independent 1977 0 1977 0.97
16 VIKRAM KUMAR Independent 4293 0 4293 2.11
17 SHASHI KUMAR Independent 5534 0 5534 2.72
18 SURESH KUMAR Independent 1637 0 1637 0.8
19 NOTA None of the Above 1349 0 1349 0.66
Total 203451 0 203451
Bihar Assembly Elections 2020: ये हैं रोमांचक मुकाबले वाली सीटें, जिन पर तेजस्वी, जीतनराम और पप्पू यादव जैसे दिग्गज हैं उतरे

Bankipur, Bihar Assembly Elections Result 2020: Luv Sinha Congress Vs Pushpam Priya Chaudhary: किसे मिलेगी जीत शत्रुघ्न सिन्‍हा के बेटे लव सिन्‍हा या पुष्पम प्रिया को

Hasanpur, Bihar Assembly Elections Result 2020: Tej Pratap Yadav RJD Vs Raj Kumar Ray JDU: तेज प्रताप के सामने जदयू से सीट छीनने की चुनौती

Raghopur, Bihar Assembly Elections Result 2020: Tejashwi Yadav RJD Vs Satish Kumar Yadav BJP: किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, आज पता चल जाएगा

Imamganj, Bihar Assembly Elections Result 2020: Jitan Ram Manjhi Vs Uday Narayan Choudhary RJD: तानें आज किसकी बदलेगी किस्मत और कौन जाएगा हार

यहां देखें Bihar Assembly Election Results 2020 live updates: बीजेपी , आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों का हाल

Posted By: Shweta Mishra