बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना 243 सीटों की मतगणना आज सुबह से ही शुरू हो गई है। बिहार के वैशाली जिले का महुआ विधानसभा क्षेत्र में लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप मैदान में हैं। इसके अलावा उनके छोटे बेटे तेजस्वी राघोपुर से हैं। इस दौरान लालू के दोनों बेटे इस समय मजबूत स्‍िथति में है। वहीं हम और लोजपा के अपने भी इसमें शामिल हैं।

ऐसे में सुबह से जारी मतगणना से मिल रहे रुझानों से लालू के दोनों बेटे अपने विरोधियों से पीछे चल रहे थे, लेकिन अब राघोपुर से लालू के छोटे बेटे तेजस्वी आगे चल रहे हैं। राघोपुर से चुनाव लड़ रहे लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की टक्कर बीजेपी के उम्मीदवार सतीश यादव से है। इस दौरान बिहार के वैशाली जिले का महुआ विधानसभा क्षेत्र से तेज प्रताप भी अब आगे चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि बिहार के वैशाली जिले का महुआ विधानसभा क्षेत्र इस चुनाव में सबसे 'हॉट सीट' है। क्योंकि बिहार की राजनीति के नेता लालू प्रसाद ने अपने बेटे तेज प्रताप को पहली बार चुनाव मैदान में उतारा है।


* हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा के बिहार अध्यक्ष शकुनी चौधरी ने अपने बेटे रोहित कुमार को खगड़िया से मैदान में उतारा है। ये फिलहाल अपनी सीट से आगे चल रहे हैं।


* केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के भाई बिहार लोजपा अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस अलौली और और राजापाकड़ से चुनाव लड़े। अलौली की सीट से राम विलास पासवान के भाई पशुपति पारस आगे हैं।
* मधुबनी से पूर्व विधायक राजकुमार महासेठ के पुत्र समीर महासेठ आगे चल रहे हैं।
* कटिहार से कांग्रेस के पूर्व विधायक मंसूर आलम के पुत्र तौरिक आलम आगे चल रहे हैं।

* बनियापुर सीट से आरजेडी के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता प्रभुनाथ सिंह के भाई केदारनाथ सिंह  आगे चल रहे हैं।

* वहीं राघोपुर से चुनाव लड़ रहे लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव मैदान में उतरे थे।
* भागलपुर से अश्विनी चौबे के बेटे अजित मैदान में उतरे।
* हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा के मांझी भी चुनावी मैदान में ताल ठोककर खड़े हुए। उनके बेटे बेटे संतोष कुमार सुमन कुटुंबा से चुनाव लड़े हैं।

* हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा के बिहार अध्यक्ष शकुनी चौधरी ने अपने बेटे रोहित कुमार को खगड़िया से मैदान में उतारा। ये फिलहाल अपनी सीट से आगे चल रहे हैं।
* चुनावी समर में रिश्तों के रस में बीजेपी भी शामिल रही। इसमें बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे ने अपने बेटे अरिजीत को भागलपुर से चुनाव लड़वाया।

* रामविलास पासवान की भानजे की पत्नी सरिता पासवान सोन वर्षा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा के टिकट चुनाव लड़ी।
* इसी पार्टी से पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के भाई कन्हैया सिंह मोकामा से चुनाव लडे।
* सूरजभान सिंह बहनोई रमेश सिंह विभूतिपुर से मैदान में उतरे।
* राजद के टिकट पर पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भाई निवर्तमान विधायक केदारनाथ सिंह बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से उतरे।
* सांसद बुलो मंडल की पत्नी वर्षा रानी राजद के टिकट पर बिहपुर से चुनाव लड़ीं।
* पूर्व मुख्यमंत्री सरदार हरिहर सिंह के पौत्र और निवर्तमान विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह आरा से मैदान में उतरे।

Posted By: Shweta Mishra