राज्य में औद्योगीकरण को गति देगा डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो
पटना ब्यूरो। राज्य में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग के साथ वृहद प्रक्षेत्र में भी निवेश होगा। राज्य में औद्योगीकरण को गति मिलेगी। ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहीं। वह गांधी मैदान में पांच दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी डेस्टिनेशन बिहार-एक्सपो 2024 का शुभारंभ करने आए थे। क्रेडाई के सहयोग से हुए इस आयोजन में राज्य के संसाधनों विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति तथा भविष्य की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस प्रदर्शनी में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों तथा सरकार के विभिन्न विभागों एवं उनके उपक्रमों द्वारा स्थापित किए गए स्टाल का भ्रमण किया। एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष केपीएस केशरी, महासचिव गौरव साह, एक्सपो आयोजन समिति के अध्यक्ष रामलाल खेतान, उपाध्यक्ष आशीष रोहतगी आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य संजय झा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक, इंडियन आयल के सीजीएम शांतनु नाथ, गेल इंडिया के जीएम अजय कुमार सिन्हा, नाबार्ड के जीएम अनुभा प्रसाद, एसबीई के सीजीएम शिव ओम दीक्षित भी शामिल थे। 250 यूनिटों ने उत्पाद को किया प्रदर्शन
डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो में देशभर की 250 इकाइयों ने अपने उत्पाद एवं सेवा का प्रदर्शन किया है। इसमें राज्य सरकार के विभिन्न विभागों तथा उपक्रमों के भी स्टाल लगाए। इसमें इंडियन आयल, गेल इंडिया लिमिटेड, एसबीआइ आदि ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अतिरिक्त उद्योग विभाग के साथ कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सत्येन्द्र कुमार व उनकी टीम द्वारा लोक संगीत की प्रस्तुति दी। अमर डांस एकाडेमी ने बिहर लोकगीत, बालीवुड और राम उत्सव की मनमोहक प्रस्तुति दी।आइटी नीति पर आज होगी परिचर्चाबीआइए के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी के मुख्य मंच पर शनिवार को सूचना प्रावैद्यिकी दिवस को लेकर राज्य में सूचना प्रावैधिकी के विकास की संभावना तथा अवसर को लेकर राज्य सरकार द्वारा लाई गई नई सूचना प्रावैधिकी नीति 2024 पर एक परिचर्चा होगी। कार्यक्रम में प्रत्येक दिन संध्या में अनेक तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, इसमें कल कला एवं संस्कृति विभाग के टीम के साथ साथ आचार्य बिनोद झा के नेतृत्व में हनुमान चालीसा, सुन्दरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन होगा।