हाइटेक होगा पटना म्यूजियम
-बिहार म्यूजियम की तर्ज पर दिखेंगी पटना संग्रहालय की गैलरी
- 1764 के बाद की सारी ऐतिहासिक वस्तुओं को गैलरी में कतार से रखा जाएगा। - 158 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे म्यूजियम के सौंदर्यीकरण पर। PATNA : पटना म्यूजियम अब नए लुक में दिखेगा। इसे हाइटेक बनाया जाएगा। इसकी सौंदर्यीकरण पर 158 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना है। म्यूजियम की बिल्डिंग को और आकर्षक बनाने के साथ-साथ इसका विस्तार भी किया जाएगा। दर्शक दीर्घा में भारी फेरबदल करने की योजना बनी है। इन बदलाव से म्यूजियम में आने वाले दर्शकों को बहुत सुविधा मिलेगी। साथ रिसर्च करने वालों को आसानी होगी। सी आकार में बनेगी नई बिल्डिंगपटना म्यूजियम के बदलाव की कड़ी में म्यूजियम के पीछे अंग्रेजी के 'सी' अक्षर के आकार में नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। पटना संग्रहालय को बिहार म्यूजियम की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए म्यूजियम के पार्किंग एरिया, पीछे की दीवार, बाथरूम और कैंटीन को तोड़ा जाएगा। इसके बाद म्यूजियम के ऑफिस का निर्माण किया जाएगा। इस ऑफिस को महज एक फ्लोर का रखा जाएगा। इससे पटना म्यूजियम की सुंदरता पर कोई आंच नहीं आएगी।
बदल जाएंगी दीर्घाम्यूजियम की दीर्घा को पूरी तरह बदला जाएगा। म्यूजियम में 1764 के बाद के सारे ऐतिहासिक वस्तुओं को दीर्घा की कतार में रखा जाएगा। अधिकारी की मानें तो इस भवन को बनाने के लिए काम अभी से ही शुरू कर दिया गया है। कार्य के लिए कंपनी फाइनल कर ली गई है। प्रोजेक्ट तैयार करने के बाद काम जल्द शुरू हो जाएगा।
रिसर्च में होगी आसानी नए भवन का उपयोग म्यूजियम के ऑफिस के रूप में होगा। पुराने भवन का उपयोग वस्तुओं के डिस्प्ले के लिए होगा। यह काफी अच्छे तरीके से किया जाएगा। इससे इनको देखने वालों से लेकर शोध कार्य कर रहे लोगों को बहुत आसानी होगी। पुराने भवन से छेड़छाड़ नहीं सरकार द्वारा पटना म्यूजियम के सुंदरीकरण के लिए बजट पास किया गया है। इसमें पटना म्यूजियम को बिहार म्यूजियम की तरह डिजाइन किया जाएगा। पूरा म्यूजियम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। म्यूजियम के अधिकारियों की मानें तो पटना म्यूजियम के पुराने भवन को कुछ नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। न ही उसमें कोई बदलाव होगा। बाहर बन रहे भवन का निर्माण नए तकनीक से होगा।