Rockstars of Patna
कानों में गूंजता फास्ट म्युजिक, ड्राम, ऑक्टोपैड, लीड गिटार, बेस गिटार और की बोर्ड से निकलती तेज आवाज। साथ-साथ नीचे में झूमते फैंस। कभी डीम, तो कभी हार्ड होती लाइटें, क्योंकि रॉक होने के लिए यह मस्ट है. जेजे बन गया यूथ किंग
जेजे यानी जॉर्डन। यूथ के दिल का राजा बन बैठा है। उसका दर्द भी यूथ को भा रहा है और म्यूजिक भी। जनार्दन जाखड़ के जॉर्डन बनने की दास्तान 'रॉकस्टार' का क्रेज इन दिनों यूथ पर हावी है। सबसे अधिक पसंद किया गया, इसका म्यूजिक। इसमें डिफरेंट म्यूजिक है, जो पूरी तरह से यूथ को डिवोटेड है। यह रॉक है, जिसका पागलपन पूरी दुनिया की तरह इंडियन यूथ और यहां तक कि पटनाइट्स यूथ पर भी चढ़ गया है। अब पटना के रॉक बैंड्स भी जोश में हैं, क्योंकि उन्हें भी अपनी मंजिल दिख रही है। हर कोई जॉर्डन नहीं बन सकता, पर पटनाइट्स यूथ के रॉक स्टार बनने की ख्वाहिश अब सामने दिख रही है। यूथ बना रहे अपना रॉक बैंड
लैपटॉप, मोबाइल, कैप्सूल और आई पॉड साथ लेकर घूमने वाले पटनाइट्स यूथ म्युजिक को लेकर भी कांशस हो चुके हैं। खाली समय में म्युजिक को जीना और उसमें रम जाना यूथ को बढिय़ा से आता है। पटनाइट्स के बदलते मिजाज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अपने गार्जियंस की तरह वे दस से पांच की नौकरी में विश्वास नहीं करता है। वह पूरे वीक जीतोड़ मेहनत करता है और वीकेंड पर लाउड म्युजिक, रॉक बैंड के साथ अपनी शाम रंगीन करता है।शहर बदला, म्युजिक बदलाकुछ साल पहले लोग सुबह-सुबह उठते थे, तो कोई मीठा-सा म्युजिक लगाकर दिन की शुरुआत करते थे। वक्त बदला, तो म्युजिक और लोगों की सुबह भी बदल गई। जमाना यूथ का है, सो हर घर का यूथ रॉक हो जाना चाहता है। सुबह आंखें खुलते ही पड़ोस के घर से आती गिटार की आवाज बताती है कि समय बदल रहा है। अब तो वह दिन आ गया है कि पटनाइट्स यूथ अपना खुद का रॉक बैंड बना रहे हैं। उन्हें मौज चाहिए। मस्ती चाहिए। म्युजिक से लगाव तो है ही, तो फिर देर क्यों और किस बात की? कॉलेज गोइंग स्टूडेंट का बैंड
लगभग हर कॉलेज में यूथ अपना रॉक बैंड चला रहे हैं। आईआईटी इसका बेस्ट एग्जाम्पल है। आईआईटी पटना में चार रॉक बैंड रन कर रहे हैं। इनमें 'एक्लिप्सÓ, 'डाइलेक्ट्रिकÓ, 'रूट हारमोनीÓ और 'बड्र्ज आईÓ शामिल हैं। इस कॉलेज में चार बैंड आपको अचंभित कर सकते हैं, लेकिन हर बैंड की अपनी ही कहानी है। रूट हारमोनी के नरेन्द्र ई वाई बताते हैं कि उनके बैंड में पांच यूथ हैं। अभिजीत भुवनेश्वर, शशांक इलाहाबाद, अभिनव लखनऊ, विवेक चंदेल श्रीगंगानगर और नरेन्द्र ई वाई विशाखापत्तनम से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए यहां आए हैं। उन्होंने करीब दो साल पहले अपना बैंड फॉर्म किया था। सबका इंटरेस्ट म्युजिक से था, सो बैंड फॉर्म हो गया और बढिय़ा परफार्म कर रहा है। डिफरेंट रीजंस बना एक जंक्शन एक्लिप्स के विघ्नेष वासुदेवन का कहना है कि करीब दो महीने पहले मैंने अपना बैंड फॉर्म किया। इस ग्रुप में चार लोग हैं। वेंकेटेश्वर चतुर्वेदी, सप्तदीप पाल, शोभितो और विघ्नेष खुद। डाइलेक्ट्रिक में चैतन्य, जीजो जॉन, सन्नी, देवायन और निशांत शामिल हैं। इनका बैंड आठ महीना पुराना है। बड्र्ज आई के मयुरेश बताते हैं कि उन्होंने एक साल पहले अपना बैंड बनाया, जिसमें सुभाष, पीयूष, आंनद, श्रेय और मयुरेश शामिल हैं। ये तमाम स्टूडेंट्स कंट्री के डिफरेंट रीजंस से आए और यहां आकर इक_ा हो गए। उनका बैंड फॉर्म हो गया, जो प्रॉपर रन भी कर रहा है। प्रोफेशनल्स ग्रुप डिमांड में
शहर के कुछ कुछ ऐसे ही चुनिंदा रॉक बैंड हैं 'डिस्टोरटेड', 'अन्नुध्वनि' और 'चेनरिएक्शन'। इनमें से अधिकांश बैंड एक या दो साल के अंदर फॉर्म किए गए हैं। ये बैंड डिफरेंट पार्टीज और रेस्टोरेंट या फिर डिस्कोज में परफॉर्म कर रहे हैं। अपने मन मुताबिक काम भी कर रहे और पैसा कमा रहे हैं। शहर में हर दिन कोई ना कोई कल्चरल एक्टिविटीज होती रहती है। ऐसे में अब गजल और क्लासिकल म्युजिक की महफिलें, कम ही सजती हैं। ज्यादातर लोगों की डिमांड रॉक बैंड की होती है। लोग झूमना चाहते हैं और मस्ती में डूब जाना चाहते हैं।
Some rising 'Rockstars'Chain reactionयह बैंड इसी साल जून में फॉर्म हुआ। बैंड के लीडर सेतु बताते हैं कि उनके बैंड में छह लोग हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले पर्पल लांज रेस्टोरेंट में परफॉर्म किया। इसके साथ ही इस बैंड ने हाल ही में एक रोड शो में भी परफॉर्म किया था। सेतु बताते हैं कि आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि रोड शो में करीब दो हजार लोग सिर्फ बैंड को सुनने के इरादे से आए थे। Annudhwani
अन्नुध्वनि के लीडर सुधीर सिन्हा अन्नू बताते हैं कि रॉक बैंड वक्त की डिमांड है। लोग कम खर्च में तमाम मस्ती और मजा चाहते हैं। उन्हें फास्ट म्युजिक पसंद है और वे अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए रॉक बैंड को बुक करते हैं। हम अपने फास्ट म्युजिक से लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। अन्नुध्वनि बैंड छह लोगों की टीम है। हाल ही में इस बैंड ने कई परफॉर्मेंस दी हैं।Distortedडिस्टोरटेड के आकाश बताते हैं कि उनके बैंड में छह लोग हैं। इस बैंड ने लास्ट ईयर काफी परफार्मेंस दी। हमारे बैंड की खासियत है इंग्लिश नंबर बजाना और लोगों को नाचने के लिए मजबूर करना। लोग अब रॉक की डिमांड करने लगे हैं। वे मल्टी म्युजिक सुनना पसंद करते हैं। हमारी भी कोशिश होती है कि लोगों को कम पैसे में अधिक से अधिक मजा दे सकें।