एनआईटी पटना में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

पटना (ब्यूरो)। इंजीनियर्स डे पर नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (एनआईटी) पटना एवं थिंक इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह राष्ट्रीय संगोष्ठी आईडिया ऑफ यूथ -2047 विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन भारत सरकार के चीफ इनोवेशन ऑफिसर डॉ। अभय जीरे, डेक्सेरिटी ग्लोबल के संस्थापक सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी शरद विवेक सागर, एनआईटी में डीन डॉ। संजीव सिन्हा एवं थिंक इंडिया के राष्ट्रीय प्रमुख डॉ। सुमित पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में थिंक इंडिया के राष्ट्रीय प्रमुख डॉ। सुमित पांडेय ने थिंक इंडिया के कार्य एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संस्थानों में भारतीयता को बनाए रखने के लिए थिंक इंडिया प्रतिबद्ध है। थिंक इंडिया राष्ट्रीय संस्थानों के छात्रों के लिए कई प्रशिक्षण सह इंटर्नशिप कार्यक्रम चलाता है। राष्ट्रीय संस्थानों के छात्रों को भारतीयता के साथ देश के प्रगति में योगदान इसका उद्देश्य है।

भविष्य की करें तैयारी
चीफ गेस्ट अभय जीरे जी ने युवा तरुणाई को अच्छे विचार तथा सृजनात्मक दिशा में अपनी ऊर्जा को केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि चीन में प्रतिवर्ष 16 लॉक पेटेंट फाइल के जाते हैं परंतु भारत में सिर्फ 55000 ही क्यों किए जाते हैं ? जब 2047 में भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे तब हमारी दृष्टि में भारत कितना तकनीकी रूप से विकसित हो पाएगा। यह हमारी अभी की तैयारी ही सुनिश्चित करेगी। भारत में 80 लाख छात्र हर वक्त किसी न किसी तकनीकी कोर्स में एनरोल्ड रखते हैं। लगभग प्रति छात्रों को अपने जीवन के 50 वर्ष करियर के रूप में व्यतीत होगा तकनीकी क्षेत्र में। इसीलिए हमें अपने 50 वर्षों को कैसे अति उत्तम बनाया जाए इस दिशा में केंद्रित होना होगा।


असफलता को सफलता में बदलें
इन्होंने छात्र तरुणाई से यह प्रश्न भी किया हम लोगों में से कितने छात्रों ने अभी तक साइंस कॉलेज या अन्य कॉलेजों के साथ संलग्न होकर सृजनात्मक दिशा में कोई कार्य करने की प्रवृत्ति को क्रियान्वित करने का सकारात्मक प्रयास किया? उन्होंने यह भी बताया कि इजरायली फोरम के द्वारा पख्तर नाइट्स का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी असफल लोगों की एक बैठक होती है और असफलता की बिंदु को कैसे सफलता में परिवर्तित किया जाए इस बिंदु पर गहन चिंतन मनन किया जाता है। भारत में इस प्रकार के मंच इन इंडिया के द्वारा प्रदान किया जाता है और इसी से भारत की तरुणाई का विकास भी सुनिश्चित हो पाएगा। इस अवसर पर एनएसएस पटना के सभी कार्यकर्ता साथ हीं 500 से ज्यादा पटना जिला के लगभग सभी तकनीकी एव प्रोफेशनल कॉलेज के छात्र भाग लिए।

Posted By: Inextlive