भाजपा के सदस्यता अभियान का समापन बीस अगस्त को होगा। भाजपा स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव भी लड़ेगी।


लखनऊ (ब्यूरो)। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि प्रदेश में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। मंगलवार दोपहर 12 बजे तक 48,66,351 नए सदस्य बनाए जा चुके हैं। आज रात तक हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। बीस अगस्त को सदस्यता का समापन होगा। पूरे देश में सदस्यता में यूपी का हिस्सा लगभग तीस फीसद पार कर रहा है। आगामी एक सितंबर से पूरे प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव का कार्यक्रम शुरू होगा। तीन दिन में बूथ, दो दिन में मंडल और एक दिन में जिले का चुनाव कराया जाएगा। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी को बड़ा झटका, 10 विधायक बीजेपी में हुए शामिलशिक्षक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव भी लड़ेगी
प्रदेश चुनाव प्रभारी आशुतोष टंडन और सह प्रभारी के रूप में त्रयंबक त्रिपाठी और वाईपी सिंह चुनाव करायेंगे। भाजपा स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव भी लड़ेगी। चुनाव अभियान के लिए प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार तथा प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य सह संयोजक बनाये गये हैं। विधान परिषद चुनाव लड़ाने के लिए संगठनात्मक ढाचा बन गया है। वह मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश के सभी क्षेत्र एवं जिलों के सदस्यता प्रमुखों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।lucknow@inext.co.in

Posted By: Shweta Mishra