होली में हम सभी के घर मेहमानों की खातिरदारी के लिए तरह तरह के पकवान बनाये जाते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपके घर होली सेलिब्रेट करने के लिए बॉलीवुड के बड़े सेलेब्रिटीज आ जाएं तो आप उन्हें क्या खिलाकर मेहमाननवाजी करेंगे? तो आइये हम बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की फेवरेट पकवान पर चर्चा करते हैं।


ऋतिक रोशन बॉलीवुड के हैंडसम सुपरस्टार को समोसा खाना बहुत पसंद है। बताया जाता है कि ऋतिक एक बार में करीब 12 समोसा एक साथ खा सकते हैं।प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा वैसे तो अपने स्वास्थ्य के मामलें बहुत सख्त हैं, लेकिन उन्हें पंजाबी खाना बहुत पसंद है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका खाने में मक्के की रोटी और सरसों का साग बड़े चाव से खाती हैं। आलिया भट्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फ्रेंच फ्राइज बहुत पसंद है। बताया जाता है कि आलिया भी फ्रेंच फ्राइज बड़े चाव से खाती हैं। आमिर खानआमिर खान भी खाने के बहुत शौकीन हैं। जानकारी के मुताबिक आमिर को सबसे ज्यादा खाने में मुगलाई कजिन पसंद है।   

Posted By: Mukul Kumar