इन दिनों दक्षिण भारत की अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल अपने एक ट्वीट के चलते चर्चा में है। इस ट्वीट में उन्‍होंने बताया है कि उन्‍होंने अपनी एक फिल्‍म में हरे रंग का लंहगा पहना है जिसमें 14 किलो सोना जड़ा है पर क्‍या आप जानते हैं कि ऐसे कई और सितारे हैं जिन्‍होंने बिना किसी शिकायत के भारी भरकम कॉस्‍ट्यूम कैरी किए। चलिए आज हम आपको मिलाते हैं कुछ ऐसे ही बॉलीवुड एक्‍टर्स से जिन्‍होंने फिल्‍मों में सबसे भारी कॉस्‍ट्यूम कैरी की हैं।

ये है प्रज्ञा का लंहगा
अपनी आने वाली फिल्म 'ओम नमो वेंकटेशाय' में अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल ने एक एक बेहदखूबसूरत हरे रंग का लंहगा पहना है। उन्होंने इस लंहगे के साथ अपने फर्स्ट लुक की तस्वीर ट्वीटर पर शेयर की है। प्रज्ञा ने बताया है कि हरे रंग के इस लंहगे में 14 किलो सोना इस्तेमाल हुआ है।

माधुरी का लहंगा
इससे पहले माधुरी दीक्षित ने फिल्म देवदास में जो लंहगा पहना था उसका वजन 30 किलो बताया गया था। उन्होंने ये लंहगा काहे छेड़े मोहे सांग में पहना था।

'जोधा अकबर' में ऐश्वर्या के कपड़े
2008 में आयी फिल्म जोधा अकबर में ऐश्वर्या ने मुगल शहंशाह अकबर की पटरानी जोधाबाई का रोल प्ले किया था। पता चला है कि इस फिल्म के कुछ दृश्यों में उनकी कॉस्ट्यम में 400 किलो के सोने और सेमी प्रेस्यिस स्टोंस जड़े थे।

सोफिया का आइटम नंबर
इसी तरह फिल्म किडनैप के एक आइटम नंबर में नजर आ रही सोफी चौधरी ने भले ही ग्लैमरस मिनी ड्रेस कैरी की हो लेकिन उनका आउटफिट हल्का फुल्का नहीं था। बल्कि उनका वो मटैलिक आउटफिट 20 किलो का था।

विवेक का 'काल' लुक
फिल्म कृष थ्री में विवेक ओबेरॉय ने विलेन काल का रोल प्ले किया था। इस सुपर हीरो मूवी में काल का स्पेशल सूट करीब 28 किलो का था। यानि सिर्फ अभिनेत्रियां ही नहीं अभिनेता भी कभी कभी अपनी परफार्मेंस को कॉस्ट्यूम के वजन से प्रभावी बनाते हैं।

'बाम्बे वेलवेट' में अनुष्का गाउन
वैसे वजन और हरे रंग का क्या कनेक्शन है ये कहना तो कठिन है, लेकिन माधुरी के हरे रंग वाले सांग के बाद और प्रज्ञा के हरे रंग के लंहगे के पहले अनुष्का शर्मा ने भी फिल्म बाम्बे वेलवेट के एक दृश्य में हरे रंग का इंब्रायडरी वाला हैवी गाउन पहना था। कीमती स्टोंस से जड़े इस गाउन का वजन करीब 35 किलो था।

दीपिका लंहगा और आरमर
दीपिका पादुकोण के हिस्से में एक से ज्यादा बार ऐसे मौके आये हैं जब उन्होंने भारी वजनदार कॉस्ट्यूम कैरी किए हैं। पहले वो फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला में करीब 30 किलो का लंहगा पहने नजर आयीं और फिर बाजीरॉव मस्तानी में 20 किलो के आरमर में युद्ध लड़ती दिखाई दीं।

श्रीदेवी का 'पुली' का रॉयल लुक
श्री देवी भी अपनी वापसी के बाद से एकदम डिफरेंट अंदाज में नजर आ रही हैं। दक्षिण भारत की भव्य फिल्म पुली में उनका राजसी गेटअप कमाल का था और उसके कुछ खास दृश्यों में वे 20 किलो की स्पेशल रॉयल ड्रेस में दिखायी दीं।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Molly Seth