बॉलीवुड में कब क्‍या हो जाए किसी को पता नहीं रहता है। यहां कब किसको सक्‍सेस मिल जाए कब किसका करीयर खत्‍म हो जाएं कुछ पता नहीं रहता। ऐसा ही हाल इन बॉलीवुड के सितारों के रिलेश्‍ानशिप का है। यहां कब कोई प्रेमी बन जाएं या कब प्रेमी एक्‍स बन जाए कुछ पता नहीं। सफलता और असफलता के नशे में चूर हमारे बॉलीवुड सितारें शायद अपनो को छोड़कर आगे बढ़ने में काफी विश्‍वास रखते है। यही वजह रहीं होगी जिसकी वजह से इन सितारों ने अपने पुराने प्रेमियों को सक्‍सेस की बुलंदियों पर आकर छोड़ दिया और उनसे किनारा कर लिया। आईए जानते है आखिर कौन है वो स्‍टार्स।


;2. दीपिका पादुकोण और निहार पांड्यासक्सेस की बुलंदिया छू रहीं दिपिका ने मॉडलिंग से अपने करीयर की शुरूआत की थी। एक्टिंग का करीयर शुरू होते ही दिपिका ने अपने बॉयफ्रेंड निहार पांड्या से किनारा करना शुरू कर दिया और रणबीर कपूर के साथ रिश्ते में आ गई। धोखा खाए निहार ने एक प्रेस कांफ्रेस में अपने दुख का खुले तौर पर इजहार किया था और कहा था कि दिपीका से उनको बहुत बड़ा धोखा मिला है।;4. अनुष्का शर्मा और ज़ोहेब युसुफ


विराट कोहली को डेट कर रहीं अनुष्का शर्मा का एक समय था जब वो मॉडल जोहेब युसुफ को डेट कर रहीं थी। कहा जाता है कि ये दोनों बॉलीवुड में अपनी किस्मत चमकाने का ख्वाब साथ लेकर आए थे। जल्द ही अनुष्का को शाहरुख खान के अपोजिट रोल मिल गया और इसके बाद उन्होनें कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।;6. अभिषेक बच्चन और दीपनिता शर्मा

अपने करियर की शुरुआत मे अभिषेक के पास उनके पिता के नाम के अलावा कुछ नही था। गुरु फिल्म ने अभिषेक की जिंदगी को रातो रात बदल दिया। स फिल्म के बाद से ही विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय के साथ उनकी नजदीकिया बढ़ने लगी और अभिषेक ने अचानक ही अपनी 10 महीने पुरानी प्रेमिका दीपनिता को छोड़ दिया और फटाफट ऐश्वर्या राय से शादी रचा ली।;8. अर्जुन कपूर और अर्पिता खानएक समय था जब 140 किलो के अर्जुन कपूर सलमान खान की बहन अर्पिता को डेट किया करते थे। लेकिन 2 साल के बाद ही ये रिश्ता खत्म हो गया।;9. कंगना रानौत और अध्ययन सुमनकंगना को बॉलीवुड मे पहला दोस्त शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के रूप में मिला, जो अभी भी बॉलीवुड मे एंट्री लेने की तैयारी में थे। हालांकी कंगना ने अध्ययन को जल्दी ही छोड़ दिया और बॉलीवुड में अपने करीयर पर फोक्स करने लग गई। कुछ समय बाद अध्ययन ने मीडीया को बताया की कैसे कंगना ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी और उनका इस्तेमाल फिल्म इंडस्ट्री मे जान पहचान बनाने के लिए किया।Spark-Bites News inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Ruchi D Sharma