आज के दौर में लड़कियों को लेकर लड़के भी काफी चूजी हो गए हैं। वे किसी ऐरीगैरी या फिर हॉट गर्ल को अपनी लाइफ का पार्ट बनाने से कतराते हैं। जिससे लड़कियों के लिए यह एक टफ सिचुएशन हो रही है। अक्‍सर वे डिस्‍कश करते मिल जाती कि पता नहीं उनके ब्‍वॉयफ्रेंड या हसबैंड उनकी कौन सी आदत पसंद आएगी और कौन-सी इरीटेड करेगी। ऐसे में सबसे पहले अब यह जानना बेहद जरूरी है कि लड़के कैसी लड़कियां पसंद करते है...


इंडिपेंडेंट लड़की पसंद: इंडिपेंडेंट लड़कियों को वे गर्लफ्रेंड व वाइफ बनाने में ज्यादा यकीन रखते हैं। उन्हें लगता है कि उनकी पार्टनर खुद की केयर करने वाली हो। ऐसे में लड़के खुद को मेंटली काफी फ्री समझते हैं। स्पेस देने वाली हो: लड़कों को ऐसी लड़कियां ज्यादा पसंद होती हैं जो उनको खुद ही स्पेस दें। जिससे उनकी एक अलग वैल्यू नजर आए। लड़कों को इसके लिए किसी तरह प्रयास या इंतजार न करना पड़े। सीक्रेसी रखने वाली: लड़कों को लाइफ में सीक्रेसी ज्यादा पसंद होती है। वे कभी नहीं चाहते हैं कि उनकी गर्लफेंड या बीवी किसी और से पर्सनल बातों को शेयर करे। ऐसे में आप एक हद तक ही शेयरिंग करें।

Relationship News inextlive from Relationship Desk

Posted By: Shweta Mishra