--जगह-जगह प्रतिमा स्थापित कर भगवान चित्रगुप्त की हुई पूजा

-चित्रगुप्त महाराज के साथ कलम दवात की भी पूजा हुई

-सांस्कृतिक कार्यक्रम और सह भोज में दिखी भीड़

रांची : शहर में मंगलवार को कलम दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त की धूमधाम से पूजा हुई। चित्रांश परिवार के द्वारा जगह-जगह प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। चित्रगुप्त महाराज के साथ कलम दवात की भी पूजा की गई। कचहरी चौक स्थित बिहार क्लब में 11 बजे पूजा आरंभ हुई। 12.30 बजे से प्रसाद वितरण शुरू हुआ। दर्शन के लिए दिनभर लोग आते रहे। इसका आयोजन डॉ। अजीत सहाय की देखरेख में किया गया। पूजा करने वालों में ज्योति बख्सी, संजय सिन्हा गोपाल, अभिषेक सहाय, अशोक कुमार सिन्हा, दीपक लाल, विजय सहाय, प्रकाश सिन्हा, उज्वल सिन्हा, आलोक सिन्हा मुन्ना, हरिशंकर प्रसाद, रसिक बिहारी, मोहित प्रशांत, बंशी प्रसाद, डॉ। बीपी शरण, आनंद भूषण, पांडेय पंकज नाथ राय, बसंत कुमार लाल आदि शामिल थे। संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को खूब वाहवाही बटोरी। बुधवार को 10 बजे हवन होगा। 12 बजे प्रतिमा का विसर्जन होगा।

मनोरंजन व खाने पीने की भी थी व्यवस्था :

करमटोली चौक स्थित आइएमए हॉल में श्री चित्रगुप्त परिवार की ओर से धूमधाम से पूजा की गई। सुबह 10 बजे सामूहिक पूजन आरंभ हुआ। दोपहर 12 बजे से प्रसाद वितरण शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। अतिथियों के मनोरंजन एवं खाने पीने की भी व्यवस्था की गई थी। भगवान के दर्शन के बाद लोगों ने गीत संगीत का जमकर लुत्फ उठाया। आयोजन की व्यवस्था समिति के अध्यक्ष सनील किशोर सिन्हा, उपाध्यक्ष निर्भय कुमार श्रीवास्तव, लाला लक्ष्मी लाल, प्रवीण कुमार सिन्हा, सुभाष सिन्हा, रमेश कुमार सिन्हा, अजय कुमार श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा, अजय कुमार, अजीत कुमार सिन्हा, डॉ। संदीप कुमार, पंकज कुमार श्रीवास्तव आदि संभाल रहे थे।

श्री चित्रगुप्त समिति की ओर से भव्य आयोजन

अशोक नगर में श्री चित्रगुप्त समिति की ओर से भव्य आयोजन किया गया। यहां सुबह 11 बजे सामूहिक पूजन आरंभ हुआ। पूजा के उपरांत प्रसाद बांटे गए। संध्या साढ़े सात बजे से भाई भोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चित्रांश परिवार के लोग शामिल हुए। बुधवार को 11:30 बजे पुष्पार्चणा एवं संध्या चार बजे विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन की व्यवस्था अध्यक्ष मुकेश कुमार, डॉ। प्रणव कुमार बब्बू, प्रवीणनंदन सहाय, रितु सहाय, विवेक अखौरी, डॉ। अनल सिन्हा, राकेश रंजन बबलू आदि संभाल रहे हैं।

--

Posted By: Inextlive