RANCHI: रांची में लोगों को मेट्रो शहरों में मिलने वाली ट्रांसपोर्ट सुविधा मिल सकती है। झारखंड अर्बन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन द्वारा रांची शहर में सिटी बस सर्विस को प्रोफेशनल तरीके से संचालित करने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट लगाई जा रही है। इसके लिए एजेंसी का चयन किया जा रहा है। एजेंसी द्वारा शहर में सिटी बस चलाने के लिए मेट्रो शहरों में इस सर्विस का संचालन करने वाली एजेंसी का चयन किया जाएगा। रांची में सिटी बस के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट गठन होने के बाद सिटी बस चलाने की सारी जिम्मेवारी एजेंसी के पास होगी।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था सुधरेगी

झारखंड अर्बन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि रांची में ट्रैफि क व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। ऐसे में ट्रैफि क व्यवस्था बिगड़ने का सबसे बड़ा कारण है ट्रांसपोर्ट सिस्टम, शहर में सही तरीके से नहीं चल रहा है। ऐसे में चौक-चौराहों पर लगातार जाम लग रहा है और लोगों का कीमती वक्त इसमें जाया हो रहा है।

पीएमयू का किया जा रहा है गठन

शहर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को व्यवस्थित करने के लिए एक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट पीएमयू का गठन किया जा रहा है। इसके बाद रांची शहर में बड़े मेट्रो शहरों में जिस तरह से ट्रांसपोर्ट व्यवस्था होती है उसी तरह से रांची में भी होगी। इस तरह से डिजाइन की जाएगी कि शहरी यातायात व्यवस्था की ट्रैफि क ना के बराबर हो।

नौवीं बार टेंडर, एजेंसी फाइनल नहीं

रांची में सिटी बस चलाने के लिए कोई भी एजेंसी आगे नहीं आ रही है। रांची नगर निगम द्वारा सिटी बस चलाने के लिए एजेंसी खोजा जा रहा है लेकिन अभी तक 9 बार टेंडर हो चुका है कोई भी एजेंसी शहर में सिटी बस चलाने को तैयार नहीं है। अभी शहर में सिटी बस चलाने की जिम्मेवारी किशोर मंत्री ट्रैवल्स को है लेकिन उस ट्रैवल्स कंपनी द्वारा नगर निगम को कहा गया है कि अगर किराया बढ़ोतरी की जाती है तो हम लोग सिटी बस का संचालन करेंगे अन्यथा सिटी बस नगर निगम को सौंप दी जाएंगी।

Posted By: Inextlive