-ट्रेवल राइटर्स कॉनक्लेव में बोले उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह

-व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री अभिषेक मिश्रा, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन ने बतायी बनारस में पर्यटन की अपार संभावना

varanasi@inext.co.in

VARANASI

बनारस के 8ब् गंगा घाट पूरी दूनिया में आकर्षण के केन्द्र है। हर घाट का अपना इतिहास और संस्कृति है। यह बातें रविवार को उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने पर्यटन विभाग की ओर से कैन्टोनमेंट में आयोजित ट्रेवल राइटर्स कॉनक्लेव में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर कहीं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया की सांस्कृतिक राजधानी है। यहां पर पर्यटन विकास की अपार सम्भावनायें है। काशी संगीत घरानो का भी शहर है। ठुमरी, कत्थक सहित शास्त्रीय संगीत के तमाम नामचीन कलाकार एवं घराने यहां पर हैं।

काशी सहित प्रदेश के आगरा, मथुरा, अयोध्या आदि शहर में पर्यटन विकास की अपार सम्भावनायें हैं। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री अभिषेक मिश्रा, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन ने भी विचार व्यक्त किया।

हेरिटेज आर्क का कराया भ्रमण

प्रमुख सचिव सूचना एवं पर्यटन

नवनीत सहगल ने बताया कि प्रथम अंतरराष्ट्रीय ट्रेवल राइटर्स कॉनक्लेव पांच एवं छह अक्टूबर, ख्0क्भ् को

लखनऊ में आयोजित किया गया था। दूसरा कॉनक्लेव अंतरराष्ट्रीय ट्रेवल राइटर्स कानक्लेंव बनारस में आयोजित किया गया है। प्रदेश के पर्यटन के प्रचार-प्रसार एवं ब्राडिंग हेतु इस कार्यक्रम में चीन, कनाडा, जर्मनी, अमेरिका, ब्रिटेन, इटली,

स्विटजरलैण्ड, आयरलैण्ड आदि देशों एवं भारत के लगभग ब्0 से अधिक ट्रेवल राइटर्स भाग लिये है। उन्होंने बताया कि कॉनक्लेव में भाग ले रहे लोगो को तीन समूहों में हेरिटेज आर्क के तीनों स्थलों आगरा-लखनऊ-बनारस के स्थलों का भ्रमण किया गया।

उड़कर जाएंगे दूसरे शहर

प्रमुख सचिव सूचना एवं पर्यटन नवनीत सहगल ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा हेतु आगरा-लखनऊ-बनारस एवं लखनऊ-गोरखपुर-इलाहाबाद को हवाई मार्ग से जोड़ने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और एक जनवरी से यह शुरू भी हो जायेगा। उन्होने बताया कि इन हवाई मार्ग पर ख्0 सीटर जहाजें उड़ान भरेंगी। निश्चित रूप से इससे पर्यटकों को भारी सुविधा मिलेगा। उन्होने बताया कि दूनिया की सबसे लम्बी फ्0ख् किमी की आगरा-लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस-वे को रिकॉर्ड समय में बनाया गया है। लखनऊ-गोरखपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस-वे पर भी काम काफी तेजी से चल रहा है। गंगा नदी में क्रूज चलाये जाने हेतु भी प्रयास किये जा रहा है।

Posted By: Inextlive