नाइजीरिया के जोश शहर में एक बार बोको हराम आतंकी संगठन ने अपना कहर बरपाया और एक मस्जिद और रेस्टोरेंट पर आत्मघाती हमला कर करीब 60 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।


नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश के मध्यवर्ती शहर जोश में मस्जिद और रेस्तरां पर हुए हमले में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई। दर्जनों अन्य घायल हुए हैं। हालाकि किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन आमतौर पर बोको हराम ही इस तरह के हमलों को अंजाम देता है इसलिए इस मामले में भी उसे ही जिम्मेदार माना जा रहा है।


राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के अल-हसन मुहम्मद ने सोमवार को बताया कि रविवार रात को जोश शहर के रेस्टोरेंट में हुए आत्मघाती हमले में 25-30 लोगों की मौत हो गई। दूसरी तरफ, इसी शहर के एक मस्जिद पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और ग्रेनेड भी फेंका। हमले में 20-25 लोगों की जान चली गई। एक अन्य धमाके में सात लोगों के मरने की खबर है। मुहम्मद के मुताबिक घटनाओं में कम से कम 67 लोग घायल हो गए। सीरिया में आइएस का फिर शहर पर कब्जा

इस बीच खबर है कि अमेरिका के नेतृत्व में हवाई हमले थमने के बाद आइएस ने रक्का के समीप स्थित एक शहर पर फिर से कब्जा कर लिया है। मानवाधिकार संगठन ने बताया कि आतंकियों ने वाईपीजी कुर्द लड़ाकों से एन इस्सा शहर को छीन लिया। लड़ाकों ने दो सप्ताह पहले ही आइएस को यहां से खदेड़ा था। यह शहर रक्का से 50 किलोमीटर उत्तर में है।यमन में संघर्ष विराम से राहतवहीं यमन से राहत भरी खबर आ रही है कि आंतरिक संघर्ष से त्रस्त यहां की निर्वासित सरकार और हाउती विद्रोहियों ने संघर्ष विराम के संकेत दिए हैं। राष्ट्रपति अब्द-रब्बु मंसूर हादी के प्रवक्ता ने रियाद में बताया कि ईद को देखते हुए वह हाउती विद्रोहियों के साथ संघर्ष विराम करने को तैयार हैं। उनके मुताबिक इस बाबत बातचीत की प्रक्रिया चल रही है। हाउती विद्रोहियों ने भी संघर्ष विराम के संकेत दिए हैं। विद्रोहियों के प्रवक्ता मुहम्मद अब्दुल सलाम ने इस मसले पर संयुक्त राष्ट्र में यमन के राजदूत से बातचीत भी की है।

Hindi News from World News Desk

Posted By: Molly Seth