उत्तर प्रदेश में बरेली सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि रविवार को राज्य के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। सोमवार और मंगलवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।


लखनऊ (पीटीआई)। मौसम विभाग ने यहां कहा कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड थी। पश्चिमी उत्तर प्रदश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ था। मौसम विभाग की ओर से कहा गया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में हल्का कोहरा था। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क था।लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्जबरेली शनिवार को उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि इलाहाबाद का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुल्तानपुर में 5.2 डिग्री सेल्सियस, बांदा में 5 डिग्री सेल्सियस, बाराबंकी में 4 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरनगर में 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।रविवार को घना कोहरा और आंधी-पानी की आशंका
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का या घना कोहरा छाया रहेगा। सोमवार और मंगलवार को भी प्रदेश के कई इलाके सुबह के समय घने कोहरे की चादर में छिपे रहेंगे।

Posted By: Satyendra Kumar Singh